Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर इलाके से एक 407 ट्रक लूटकर ले जाने के इल्जाम में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम विशाल पंडित और चंदन कुमार तिवारी बताये गये। करीब 26 साल का विशाल पंडित बिहार के कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के तांती टोला का रहेने वाला है। वहीं, 25 साल का चंदन कुमार तिवारी पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के नावा जयपुर का रहने वाला है। ट्रक को लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। गिरफ्तार विशाल और चंदन दोनों दागी किस्म के लड़के हैं। पुलिस फाइल में विशाल के खिलाफ एक और चंदन के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं।
बता दें कि 42 साल के सुनिल कुमार ने बीते आठ मई को कोतवाली थाना में ट्रक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। गुजरे 6 मई को उनकी 407 ट्रक लूट ली गयी थी। दो अपराधी ट्रक लेकर भाग गये थे। वारदात की खबर कोतवाली DSP प्रकाश सोय तक पहुंची। DSP ने तुरंत टीम गठित की और टेक्निकल सेल की मदद से ट्रक का पता लगा लिया। गठित टीम ने ट्रक को लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। वहीं, दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। DSP ने बताया कि वारदात को अंजाम देते वक्त एक लोकल लड़के ने इन लोगों को देख लिया था। वह कहीं हल्ला न करने लगे, इस चलते अपराधी उसे भी उठा कर अपने साथ लेते गये। हालांकि, उन लोगों ने रातू रोड में उस लड़के को उतार दिया था।
Also Read : टाटा मेमोरियल अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी