Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पर लागू रहेंगी ये शर्तें
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, पर लागू रहेंगी ये शर्तें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कथित शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीबीआई की ओर से दायर केस में जमानत प्रदान की है. इससे पहले ईडी के मामले में भी उन्हें जमानत मिल चुकी थी. अब  उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.

    कब हुए थे गिरफ्तार

    केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. 10 मई को लोकसभा चुनाव के चलते उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी. इसके बाद 2 जून को उन्होंने सरेंडर कर दिया था. ईडी के मामले में 12 जुलाई को भी उन्हें जमानत मिल चुकी थी. अब सीबीआई के मामले में भी उन्हें जमानत मिल गई है.

    जानें कब जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल

    हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को जेल से बाहर आने के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा. सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में भेजा जाएगा, जहां बेल बॉन्ड भरना होगा. इसके बाद, राउज एवेन्यू कोर्ट रिलीज ऑर्डर तैयार करके तिहाड़ प्रशासन को भेजेगी. रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद ही केजरीवाल जेल से बाहर आ सकेंगे.

    सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें लगाईं

    • केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय नहीं जा सकेंगे.
    • किसी भी सरकारी फाइल पर दस्तखत नहीं कर सकेंगे जब तक ऐसा करना अनिवार्य न हो.
    • वह इस केस से जुड़े किसी भी सार्वजनिक बयान या टिप्पणी से बचेंगे.
    • किसी गवाह से संपर्क नहीं करेंगे.
    • इस केस से संबंधित किसी भी आधिकारिक फाइल तक पहुंच नहीं रखेंगे.
    • ट्रायल कोर्ट में पेश होकर जांच में सहयोग करेंगे.
    Arrest Arvind kejriwal bail bail bond CBI case conditions Delhi Liquor Scam ED bail government file official file out of jail public statement release order Rouse Avenue Court Supreme Court Tihar Jail trial court witness contact अरविंद केजरीवाल आधिकारिक फाइल ईडी जमानत गवाह संपर्क गिरफ्तारी जमानत जेल से बाहर ट्रायल कोर्ट तिहाड़ जेल दिल्ली शराब घोटाला बेल बॉन्ड राउज एवेन्यू कोर्ट रिलीज ऑर्डर शर्तें सरकारी फाइल सार्वजनिक बयान सीबीआई केस सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में गोला-बारूद के साथ जेकेजीएफ का सहयोगी आतंकी गिरफ्तार
    Next Article 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट ने असंतुष्टि जाहिर की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.