Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 2:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार के रावण राज्य को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष होगा और तेज: दीपक प्रकाश
    झारखंड

    हेमंत सरकार के रावण राज्य को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष होगा और तेज: दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज हजारीबाग के हरणगंज में संपन्न हुवा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 15 वर्षों बाद हजारीबाग के ऐतिहासिक भूमि पर हो रहे कार्यसमिति बैठक, पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी सफूर्ती लाएगी। उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जहाँ से बिनोवा भावे ने भूदान आंदोलन और अलग राज्य हेतु झारखण्ड आंदोलन कि शुरुवात हुई। तत्कालीन सांसद रामनारायण सिंह ने अलग राज्य के लिए सदन में प्राइवेट बिल लाया था। ठीक उसी प्रकार से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प इस बैठाक में और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा। हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य की स्थिति सबसे भयावह हो गई है।

    उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस और कांग्रेस की समर्थित सरकारे रही है तब तब झारखंड को सर्वाधिक लूटा गया है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार से लेकर उनके अधिकारी, पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सर्वाधिक आदिवासी मूलवासी को ठगने का कार्य किया है। महापुरुष सिद्धू कानू के वंशज कि हत्या से लेकर आम आदिवासी परिवार कि हत्या व दुष्कर्म पर हेमंत सरकार मौन धारण कर रखी है। उन्होंने कहा की हेमंत सरकार अधिकारियों की एक कौकस बनाकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे पैसों को लूटने का काम कर रही है। जल जंगल जमीन के नाम पर सरकार बनाने वाली जल जंगल जमीन के सर्वाधिक लूट में शामिल है। जल जंगल जमीन लूटने के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 महीने में रिकार्ड 4143 लोगों कि हत्या जो प्रतिदिन 5.11 हत्या है, 3741 दुष्कर्म जो प्रतिदिन 4.64 दुष्कर्म है, नक्सल के 766 मामले, अपहरण के 3508 मामले सामने आये हैं। जबकि रघुवर सरकार में हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और नक्सल पर पूर्ण नकेल कसा गया था। उन्होंने कहा कि जनता में जन आक्रोश है जिसका परिणाम है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक सर्वाधिक भाजपा के समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीत कर आए हैं।

    साथ ही श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी जी का 8 वर्ष का सेवाकाल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा। 8 वर्ष के कार्यकाल में 35अ, 370, राम मंदिर अभियान समेत कई प्रमुख योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था भारत की हो गई है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। आतंकवाद पर नकेल कसा गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्पों को पूरा करने का आह्वान किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : डॉन फहीम खान और उसके पुत्र इकबाल खान को अदालत ने किया बरी
    Next Article देवघर: डीसी मंजूनाथ भजंत्री के नाम से फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास, साइबर पुलिस जुटी तफ्तीश में

    Related Posts

    कोडरमा

    कोडरमा घाटी में 80 लाख की सोने की लूट का पुलिस ने किया खुलासा

    June 21, 2025
    झारखंड

    चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 21, 2025
    झारखंड

    पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 21, 2025
    Latest Posts

    कोडरमा घाटी में 80 लाख की सोने की लूट का पुलिस ने किया खुलासा

    June 21, 2025

    ईरान और इजरायल के युद्ध में भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाएं सवाल, कहा.. केंद्र सरकार ने मूल्यों का समर्पण कर दिया

    June 21, 2025

    चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 21, 2025

    पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 21, 2025

    नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की तीन गुना बढ़ोतरी

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.