Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन खुदाई में मिले चांदी के सिक्के, बंटवारे की तस्वीर हुई वायरल, पुलिस ने किया जब्त
    झारखंड

    जमीन खुदाई में मिले चांदी के सिक्के, बंटवारे की तस्वीर हुई वायरल, पुलिस ने किया जब्त

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/पलामू। जिले के पांकी प्रखंड के नौडीहा के भलही टोला में जमीन को समतल करने के दौरान सिक्कों से भरा धातु का घड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पांकी पुलिस ने घड़ा और सिक्कों को जब्त कर लिया है।ग्रामीणों के अनुसार, बरामद घड़ा और सिक्के मुगलकालीन हैं। हालांकि चर्चा है कि घड़े में 500-600 की संख्या में सिक्के थे। घड़ा मिलने के बाद सिक्के निकाल लिये गये। हालांकि पुलिस का मानना है कि किसी ने घड़े से सिक्के नहीं निकाले। यह मामला पूरे इलाके में कौतुहूल का विषय बना हुआ है। इधर, पांकी के थाना प्रभारी जेके रमण ने बताया कि सोमवार की सुबह नौडीहा के भलही टोला में सिक्कों से भरा घड़ा मिलने की सूचना मिली। सूचना के बाद जब गांव में पहुंचकर कार्रवाई की गयी तो धातु का एक घड़ा मिला। उसमें सिक्के भरे थे। ग्रामीणों की मौजूदगी में उसकी गिनती की तो 102 सिक्के मिले। सिक्के चांदी के लगते हैं। एक्सपर्ट को देखने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि 500-600 सिक्के मिलने का मामला महज अफवाह है।

    खेत में जेसीबी से भूमि समतलीकरण में मिला सिक्के से भरा घड़ा
    ग्रामीणों का कहना है कि नौडीहा गांव के भलही टोला में बचन बैठा की खेत में जेसीबी से भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान धातु का घड़ा निकला और काफी देर तक खेत में पड़ा रहा। इसी बीच जब बारिश हुई तो घड़े में लगी मिट्टी हट गयी और वह स्पष्ट दिखने लगा। गांव के कई लोगों ने घड़े को देखा, लेकिन भूत प्रेत लगने के भय से घड़े को किसी ने नहीं छुआ। इस बीच कई बच्चे घड़े के साथ खेलते रहे। इधर, नौडीहा के प्रसाद शर्मा ने बताया कि शुरू में घड़ा को खोलने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। लेकिन बाद में सहमति बनाकर खोला गया तो उसमें से चांदी के कई सिक्के मिले। लेकिन डर से सिक्के को फिर से घड़े में डालकर खुदाई वाले स्थान पर रख दिया गया। वहीं, जमीन मालिक ने कहा कि भूमि समतलीकरण के लिए जेसीबी लगाया था। इसी बीच मिट्टी की खुदायी के दौरान धातु का घड़ा मिला। सूचना मिली कि जहीर मियां के परिजन घड़े को घर ले गए। जब उसके घर जाकर खेत से निकले घड़े की मांग की गयी तो जहीर के परिजनों ने घड़ा होने से इंकार कर दिया। बाद में जब पुलिस प्रशासन को सूचना दी गयी तो जहीर के घर से घड़ा बरामद हुआ है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर के पुरोहित भी कोरोना संक्रमण के शिकार, राज्य में आज 18 मिले कोरोना संक्रमित मरीज
    Next Article बीजेपी नेता जयवर्द्धन सिंह हत्याकांड का खुलासा, जेजेएमपी के मनोहर जी ने कराया था हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.