Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 3:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में लोन की किस्त को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर
    झारखंड

    धनबाद में लोन की किस्त को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद खटाल और पासी धौड़ा बस्ती में सोमवार को दो पक्षों के बीच एक मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें एक युवती जख्मी हो गई, जबकि कई घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

    लोन की किस्त को लेकर हुआ था विवाद

    मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पासी धौड़ा निवासी एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट और खटाल क्षेत्र के एक वाहन मालिक के बीच लोन की किस्त को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया था।

    धनबाद

    सोमवार को फिर भड़का विवाद

    हालांकि सोमवार सुबह तनाव फिर से भड़क गया और दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई। स्थिति बिगड़ते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन के नेतृत्व में पुटकी, केंदुआ, लोयाबाद, भागाबांध, मूनीडीह और कापुरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़कर हालात पर काबू पाया।

    CCTV फुटेज से होगी उपद्रवियों की पहचान

    थानेदार वकार हुसैन ने मीडिया को बताया कि घटना में कई घरों के साथ 3-4 बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित थानों की टीमें अलर्ट पर हैं।

    Also Read : कुख्यात सरगना डब्लू सिंह ने SP के समक्ष किया आत्मसमर्पण, पुलिस फाइल में दर्ज हैं 37 संगीन मामले

    a girl was injured in lathi-charge and stone pelting A minor dispute took a violent turn in Dhanbad Chaos in Dhanbad several vehicles and houses were damaged two sides hurled sticks and stones कई वाहन और घर क्षतिग्रस्त दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर धनबाद में बवाल धनबाद में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप लाठी-डंडे और पथराव में एक युवती जख्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी
    Next Article 11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई बने SDO… देखें पूरी लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात डब्लू सिंह अपराध जगत में साल 2005 से हुआ था एक्टिव, जानें उसका आपराधिक रिकॉर्ड

    August 18, 2025
    झारखंड

    JJMP को तगड़ा झटका, दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

    August 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    किसान की गला रेतकर ह’त्या, पत्नी और दामाद पर लगा आरोप

    August 18, 2025
    Latest Posts

    कर्ज़ में डूबे जीजा ने बनाया 11 साल के मासूम को निशाना, बच्चे की बहादुरी से बची जान…

    August 18, 2025

    कुख्यात डब्लू सिंह अपराध जगत में साल 2005 से हुआ था एक्टिव, जानें उसका आपराधिक रिकॉर्ड

    August 18, 2025

    CM नीतीश ने ललित नारायण मिश्र संस्थान का किया निरीक्षण, छात्रों से की बातचीत

    August 18, 2025

    JJMP को तगड़ा झटका, दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

    August 18, 2025

    किसान की गला रेतकर ह’त्या, पत्नी और दामाद पर लगा आरोप

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.