Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 2:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आज से बारिश और वज्रपात, आंधी चलने की भी आशंका
    झारखंड

    आज से बारिश और वज्रपात, आंधी चलने की भी आशंका

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में आज से मौसम बदलने वाला है. बंगाल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है. इसका असर 20 मार्च तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में दिखेगा. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होगी. इससे अधिकतम तापमान गिर सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

    मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है. गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार, 16 व 17 मार्च को गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 18 को दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में, 19 को कुछ-कुछ स्थानों पर तथा 20 मार्च को संताल और कोल्हान में बारिश हो सकती है.

    केंद्र के मुताबिक 16 से 18 मार्च तक राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है. केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है.

    राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है. इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है. राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 21 मार्च को हल्‍की बारिश होने की संभावना है.

    मौसम केंद्र ने 16 से 18 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक 16 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है.

    इसी तरह 17 और 18 मार्च को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका के साथ वज्रपात होने की आशंका है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है.

    अभी राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. यह बारिश और बादल के कारण 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. रांची का अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रह सकता है. राजधानी रांची के आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

     

     

    Abhishek Anand jharkhand johar live news Meteorological Department rain ranchi Thunderstorm Weather weather forecast Weather Incharge Weather Information अभिषेक आनंद आंधी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बारिश मौसम मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम प्रभारी मौसम विभाग रांची वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक एसपी सुमित बने रांची के ग्रामीण एसपी, चार डीएसपी का भी तबादला
    Next Article त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठगों ने अपनाई नई तरकीब, होली ऑफर्स के लिंक भेजकर कर रहे हैं ठगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.