Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर में दाना तूफान के चलते भारी बारिश की आशंका, सभी प्रखंडों के सीओ-बीडीओ अलर्ट रहे : डीसी 
    झारखंड

    देवघर में दाना तूफान के चलते भारी बारिश की आशंका, सभी प्रखंडों के सीओ-बीडीओ अलर्ट रहे : डीसी 

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2024No Comments1 Min Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: जिले में दाना तूफान के कारण पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस संदर्भ में डीसी विशाल सागर ने सभी प्रखंडों के सीओ और बीडीओ को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. डीसी ने कहा कि खराब मौसम में बारिश और वज्रपात की संभावना है. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा सके. किसी भी आपात स्थिति में अधिकारियों को वरीय पदाधिकारियों को तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया है.

    आंधी तूफान के कारण रास्तों के अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्रवाई करने की भी निर्देश दिए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के ढहने की संभावना को देखते हुए, अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति या परिवार को आश्रय की समस्या होने पर निकटवर्ती स्कूल, पंचायत भवन या अन्य उपयुक्त स्थानों पर राहत शिविर की व्यवस्था की जा सके. डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि वे खराब मौसम में अपने घरों में रहें और विशेष परिस्थिति में ही बाहर निकलें.

     

    अलर्ट आपात स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों डीसी विशाल सागर दाना तूफान देवघर पेयजल बिजली बीडीओ भारी बारिश मौसम विभाग राहत शिविर वज्रपात सीओ सुरक्षित रहने की अपील स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनडीए गठबंधन ने पाकुड़ विधानसभा में अजहर इस्लाम को जिताने का किया संकल्प
    Next Article बिहार में शराब माफियाओं की कमर तोड़ेगी नीतीश सरकार, सीसीए लगाकर किए जाएंगे जिलाबदर

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.