Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jun, 2026 ♦ 4:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»‘मंईयां’ में बड़ा झोलझाल, दूसरे राज्यों की महिलाओं ने भी उठाया फायदा
    जमशेदपुर

    ‘मंईयां’ में बड़ा झोलझाल, दूसरे राज्यों की महिलाओं ने भी उठाया फायदा

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिलाओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड सरकार की ‘मंईयां सम्मान योजना’ में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिहार और पश्चिम बंगाल की 172 महिलाओं पर इस योजना का लाभ गलत तरीके से उठाने का आरोप लगा है। इन सभी ने झारखंड के घाटशिला प्रखंड के छोलागोड़ा गांव का फर्जी पता देकर योजना का लाभ लिया।

    इन महिलाओं में बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज की 40 और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा की 132 महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने बिना वैध दस्तावेजों के ऑनलाइन आवेदन कर तीन किस्तों में कुल 9.57 लाख रुपये की राशि हासिल कर ली। प्रत्येक महिला के खाते में 2500-2500 रुपये की तीन किस्तें भेजी गईं, जिन्हें तुरंत निकाल भी लिया गया।

    प्रशासन की कार्रवाई शुरू, FIR दर्ज

    घाटशिला BDO यूनिका शर्मा के निर्देश पर पंचायत सचिव मंगल टुडू के बयान पर गालूडीह थाना में इन 172 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही हेंदलजुड़ी पंचायत की तत्कालीन सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

    जांच में सामने आई लापरवाही

    महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस फर्जीवाड़े के बाद जमशेदपुर समेत सात जिलों में मंईयां सम्मान योजना के 77 हजार आवेदनों के भौतिक सत्यापन का आदेश दिया है। जांच में साफ हुआ कि छोलागोड़ा गांव का गलत पता देकर योजना का लाभ लिया गया।

    राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज

    इस मामले को लेकर भाजपा और झामुमो ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।

    Also Read : शराब के साथ पकड़े गए नाबालिग को मिली अनोखी सजा… जानें क्या

    172 women from Bihar and Bengal took advantage of the 'Maiyaan Yojana' FIR lodged FIR दर्ज jamshedpur जमशेदपुर बिहार और बंगाल की 172 महिलाओं ने 'मंईयां योजना' का उठाया फायदा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक अरघा के माध्यम से ही होगा, SDO ने दिए सख्त निर्देश
    Next Article रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू , CM ने अमित शाह को किया सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026
    झारखंड

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026
    झारखंड

    राज्यसभा सीटों को लेकर गठबंधन में खींचतान, झामुमो ने दिखाए तेवर

    June 5, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026

    राज्यसभा सीटों को लेकर गठबंधन में खींचतान, झामुमो ने दिखाए तेवर

    June 5, 2026

    संजय बोयपोई ह’त्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराया गया था म’र्डर

    June 5, 2026

    म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.