बुढ़मू के पूर्व थानेदार नवीन कुमार के घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पुलिस जुटी जांच में

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र में रहने वाले नवीन कुमार के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात की बतायी जाती है। पीड़ित नवीन कुमार पूर्व में बुढ़मू थाना में थाना प्रभारी के तौर पर पदस्थापित थे।वर्तमान में पुलिस लाइन में है। नवीन पिता का इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले थे। मगर, इसी बीच चुटिया स्थित घर मे चोरी हो गयी। नवीन के साथ उसका एक दोस्त भी उस घर मे रहता था।

इधर, सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। शादी के लिए जेवरात और सामान की हुई थी खरीदारीपीड़ित नवीन कुमार की 3 दिसंबर को शादी हुई थी। लेकिन, शादी से पूर्व उनके घर में अनहोनी घटना घटित हो गयी। जिस कारण शादी की तिथि आगे बढ़ गयी।

शादी के लिए खरीदारी किया हुआ जेवरात और सामान रांची स्थित घर पर था। कुछ दिनों के बाद शादी की तारीख को लेकर बातचीत होनी थी। लेकिन, उससे पूर्व चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।