Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पाकुड़ में सीआरपीएफ हवलदार के मकान में चोरी, तीन घरों को बनाया निशाना
    क्राइम

    पाकुड़ में सीआरपीएफ हवलदार के मकान में चोरी, तीन घरों को बनाया निशाना

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: जिला मुख्यालय के सुदामा कॉलोनी में एक सीआरपीएफ हवलदार के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने आसपास के दो अन्य मकानों में भी घुसकर चोरी की. तीनों मकान मालिक घर से बाहर गए हुए थे. चोरी की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की, साथ ही मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई. जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ हवलदार अनादि प्रसाद साहा के मकान से चोरों ने स्कूटी, इन्वर्टर, बैटरी, टीवी सहित कई अन्य सामान चुरा लिए. इसके अलावा, किशोर कुमार के मकान से भी अलमारी और बक्से तोड़कर कई सामान चुराए गए हैं. बताया जा रहा है कि हवलदार कोटा में ड्यूटी पर हैं और इस समय उनका मकान ताला बंद था. वहीं, किशोर कुमार दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने परिवार के साथ पैतृक गांव महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम गए हुए थे.

    इसी तरह, पास के अधिवक्ता पिंटू दास के मकान में भी चोरी हुई है. उन्होंने भी इस मामले की सूचना नगर थाने को दी. एक ही रात में तीन मकानों में हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाए हैं, और उनका कहना है कि चोरों में पुलिस का भय नहीं रह गया है, जिसके कारण वे बेखौफ होकर चोरी कर रहे हैं. नगर थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद ने बताया कि दोनों मकान मालिक अपने परिजनों के साथ बाहर गए थे, और चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया. उन्होंने कहा कि दोनों मकान मालिक को सूचना दी गई है, और लिखित आवेदन मिलने के बाद यह स्पष्ट होगा कि क्या-क्या चोरी हुआ है. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि चोरों का सुराग मिला है और उन्हें जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में लाया जाएगा.

    अज्ञात चोर अधिवक्ता अलमारी कार्रवाई किशोर कुमार चोरी दहशत नगर थाना प्रभारी पाकुड़ पिंटू दास पुलिस पुलिस गश्ती मकान मालिक सीआरपीएफ सुदामा कॉलोनी स्थानीय लोग हवलदार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या है पीएम इंटर्नशिप स्कीम!, लांच होते ही लाखों ने कराया रजिस्ट्रेशन, हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए
    Next Article सीएम ने रिम्स में सांसद कालीचरण सिंह और शहीद वंशज दुरगुरिया सिरका से मुलाकात कर हाल जाना

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.