Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Nov, 2025 ♦ 8:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»दुनिया की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा भारत में नहीं, इस देश में है… जानिए इस अद्भुत मूर्ति की खास बातें
    Facts

    दुनिया की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा भारत में नहीं, इस देश में है… जानिए इस अद्भुत मूर्ति की खास बातें

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गणेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जब भी भगवान गणेश की बात होती है, तो ज़हन में भारत के मंदिर और विशाल मूर्तियां आ जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति भारत में नहीं, बल्कि थाईलैंड में है? जी हां, थाईलैंड के चाचोएंगसाओ प्रांत में स्थित खलोंग खुआन गणेश इंटरनेशनल पार्क इस अद्भुत कांस्य प्रतिमा का घर है, जिसकी ऊंचाई पूरे 39 मीटर है।

    4 साल में बनी थी विशाल प्रतिमा

    यह भव्य प्रतिमा 2012 में बनकर तैयार हुई थी और इसके निर्माण में करीब चार साल लगे। यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि थाईलैंड के लोगों की भगवान गणेश के प्रति आस्था का प्रतीक है। खास बात यह है कि इस मूर्ति को 854 कांसे की मूर्तियों से मिलाकर बनाया गया है, और यह पूरे 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है।

    बंग पाकोंग नदी के किनारे स्थित यह मूर्ति इतनी विशाल है कि इसे सड़क और नदी दोनों से साफ देखा जा सकता है। यह जगह अब न केवल धार्मिक, बल्कि एक बड़ा पर्यटन केंद्र बन चुकी है।

    थाईलैंड में गणेश जी की पूजा का इतिहास

    थाईलैंड में भगवान गणेश की पूजा हजारों साल पुरानी है। दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्राह्मण संस्कृति के प्रभाव से यहां भी हिंदू देवी-देवताओं की मान्यता बनी और गणेश जी को सफलता, बुद्धि और सुरक्षा के देवता के रूप में पूजा जाने लगा। उनकी मूर्तियां न केवल मंदिरों में, बल्कि दुकानों, घरों, विश्वविद्यालयों और ऑफिसों तक में पाई जाती हैं।

    थाईलैंड में हर साल गणेश उत्सव जैसे पर्व भी बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं। इससे पता चलता है कि कैसे भारतीय संस्कृति वहां की रोजमर्रा की ज़िंदगी में रच-बस गई है।

    और भी हैं दो अनोखी गणेश मूर्तियां

    चाचोएंगसाओ को ‘गणेशों का शहर’ कहना गलत नहीं होगा। यहां दो और विशाल और खूबसूरत गणेश प्रतिमाएं भी हैं:

    • वाट समन रतनराम मंदिर में लेटे हुए गणेश जी की प्रतिमा, जो 16 मीटर ऊंची और 22 मीटर लंबी है।
    • वाट फ्रोंग अकात मंदिर में बैठी हुई गणेश जी की प्रतिमा, जो लगभग 49 मीटर ऊंची है।

    ये मूर्तियां न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाती हैं, बल्कि थाईलैंड के लोगों के मन में भगवान गणेश के लिए गहराई से जमी श्रद्धा को भी दिखाती हैं।

     

     

    कांस्य गणेश मूर्ति खलोंग खुआन गणेश पार्क गणेश उत्सव थाईलैंड गणेश पूजा थाईलैंड गणेश प्रतिमा गणेश मंदिर थाईलैंड गणेश यात्रा चाचोएंगसाओ थाई संस्कृति थाईलैंड गणेश मंदिर थाईलैंड पर्यटन थाईलैंड में हिन्दू धर्म धार्मिक पर्यटन बुद्धि के देवता बैंकॉक दर्शनीय स्थल भगवान गणेश भगवान गणेश की मूर्ति भारत से बाहर गणेश पूजा वाट फ्रोंग अकात वाट समन रतनराम विशाल गणेश प्रतिमा सबसे ऊंची गणेश मूर्ति हिन्दू संस्कृति थाईलैंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायबिटीज नियंत्रण में मैग्नीशियम की अहम भूमिका, जानें इसे डाइट में कैसे शामिल करें
    Next Article “हजारीबाग में बने रिम्स-2”, सांसद मनीष जायसवाल ने सीएम को लिखा पत्र

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में शीतलहर का असर बढ़ा, तापमान में तेज गिरावट

    November 27, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 27 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 27, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड–बिहार का कुख्यात चोर ‘हरिरा’ अपने गैंग के साथ गिरफ्तार, लाखों की चोरी का सामान बरामद

    November 26, 2025
    Latest Posts

    RRB NTPC CBT-II परीक्षा तारीख घोषित, एग्जाम सिटी व जरूरी निर्देश जारी

    November 27, 2025

    झारखंड में शीतलहर का असर बढ़ा, तापमान में तेज गिरावट

    November 27, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 27 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 27, 2025

    झारखंड–बिहार का कुख्यात चोर ‘हरिरा’ अपने गैंग के साथ गिरफ्तार, लाखों की चोरी का सामान बरामद

    November 26, 2025

    मोहाली में पुलिस और लॉरेंस गैंग के बदमाशों में मुठभेड़, दो घायल

    November 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.