Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 4:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू, राजनाथ सिंह बोले…
    बिहार

    बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू, राजनाथ सिंह बोले…

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि BJP का कार्यकर्ता प्यार और मोहब्बत से प्रेरित होकर पार्टी और देश के लिए सबकुछ न्योछावर करने को तैयार रहता है। डर या दबाव से नहीं, बल्कि प्रेम और विश्वास से उनसे हर काम करवाया जा सकता है।

    राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से पांच अहम काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि BJP कार्यकर्ता हर दिन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहते हैं। यह समर्पण बिहार में बदलाव की ताकत बन चुका है। उन्होंने इस बैठक को संकल्प सभा बताते हुए कहा कि बिहार का खोया गौरव केवल BJP और NDA ही लौटा सकता है।

    बिहार

    कार्यकर्ताओं को पांच सूत्री मंत्र

    1. जनता से निरंतर संवाद : कार्यकर्ता जनता से विश्वास भरी बात करें, खोखले वादे न करें।

    2. हर बूथ पर पहुंचें : BJP की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

    3. बिहार का आत्मविश्वास जगाएं : बिहार की ऐतिहासिक गौरव गाथा को भविष्य की प्रेरणा बनाएं।

    4. राष्ट्र निर्माण का संदेश : BJP केवल सरकार नहीं चलाती, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण करती है।

    5. विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब : विपक्ष की अफवाहों और झूठ का तथ्यों के साथ जवाब दें।

    मोदी के नेतृत्व की तारीफ

    राजनाथ सिंह ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने 11 साल में साबित किया है कि सशक्त नेतृत्व, साफ नियत और स्पष्ट नीति से भारत बदल सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने को कहा। साथ ही, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और RJD केवल सत्ता की लालसा में डूबी पार्टियां हैं, जो समाज को बांटने की कोशिश करती हैं।

    बिहार को पिछड़ा बनाया गया

    रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार पिछड़ा नहीं है, बल्कि उसे पिछड़ा बनाया गया। अब BJP कार्यकर्ताओं को यह संदेश जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जाति-धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करेगा, लेकिन BJP को सेवा की राजनीति से इसका जवाब देना है। BJP कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वे बिहार की उस गौरवशाली धरती को याद दिलाएं, जहां भगवान बुद्ध और महावीर जैसे महान लोग हुए। अब समय है कि बिहार को फिर से उसका गौरव दिलाया जाए।

    Also Read : अब ओला-उबर की सवारी होगी महंगी… जानें कैसे

    Bharatiya Janata Party Bihar Assembly Elections Bihar Politics Bjp BJP campaign BJP Workers Conference Defence Minister Election Campaign 2025 Election Preparations Election Strategy Love and Trust party workers political enthusiasm Rajnath singh State Executive Meeting चुनाव अभियान 2025 चुनाव तैयारियां चुनाव रणनीति पार्टी कार्यकर्ता प्यार और विश्वास प्रदेश कार्यसमिति बैठक बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा प्रचार भारतीय जनता पार्टी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजनीतिक उत्साह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षा कर्मचारी राजभवन के बाहर अब तलने लगे पकौड़े, 90 दिनों से कर रहे प्रदर्शन
    Next Article तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किशोर की मौ’त, ग्रामीणों ने जाम किया सड़क

    Related Posts

    बिहार

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किशोर की मौ’त, ग्रामीणों ने जाम किया सड़क

    July 2, 2025
    बिहार

    बालू लदे ट्रक ने 14 वर्षीय छात्रा को कुचला, मौके पर मौ’त

    July 2, 2025
    बिहार

    हजारों छात्रों ने आज CM आवास का किया घेराव… जानें क्यों

    July 2, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों और अधिकारियों का हुआ तबादला…

    July 2, 2025

    हेमंत सोरेन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र..जानें क्या है बात

    July 2, 2025

    खुराफ़ाती नशेड़ी ने मंदिर को बनाया था निशाना, पुलिस की फुर्ती से अपराधी सलाखों के पीछे

    July 2, 2025

    DIG ने किया इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    July 2, 2025

    जमशेदपुर में जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस का JNAC ऑफिस के बाहर धरना…

    July 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.