Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सेकंड डोज लेने गई महिला को कोवैक्सिन की जगह लगा दिया कोविशिल्ड, हो गई बेहोश
    झारखंड

    सेकंड डोज लेने गई महिला को कोवैक्सिन की जगह लगा दिया कोविशिल्ड, हो गई बेहोश

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड की राजधानी रांची में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां पर एक महिला को फर्स्ट डोज कोवैक्सिन का दिया गया था. लेकिन जब वह सेकंड डोज लेने गई तो उसे कोविशिल्ड का टीका लगा दिया गया. इससे महिला की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थिति बरियातू रोड का है.

    दरअसल, रांची के बरियातू रोड स्थित एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर में वैक्सीन का सेकंड डोज लेने रांची के शिवाजी नगर की रहने वाली महिला शीला देवी पहुंची. लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण महिला को कोवैक्सिन की जगह कोविशिल्ड का वैक्सीन दे दिया गया. लेकिन वैक्सीन लेने के कुछ देर के बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर के द्वारा ही आनन-फानन में महिला को रांची के मेडिका हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

    मामले के संबंध में जानकारी देते हुए महिला के बेटे चंदन ने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद ही उसकी मां को चक्कर आने लगा और वो बेहोश हो गईं. वहीं, इसे लेकर महिला के परिजनो के द्वारा डायग्नोस्टिक सेंटर में जमकर हंगामा किया गया परिजनों की मांग थी कि जिस तरह की लापरवाही सेंटर के द्वारा बरती गई है उसे वो लिखित रूप में माने और अगर महिला की तबियत भविष्य में खराब होती है तो उसका खर्च भी डायग्नोस्टिक सेंटर ही वहन करे.

    पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला

    वहीं,  हंगामे की सूचना पाकर पीसीआर 9 मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की.  लेकिन हंगामा ज्यादा होने के कारण और स्थिति को संभलता न देख पीसीआर ने सदर थाने को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और महिला के परिजनो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. वहीं, मामले की जानकारी देते हुए बताया गया की महिला की स्थिति सामान्य है.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में स्थापित होगा केंद्रीय धूमकुड़िया भवन, 14 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे भूमि पूजन
    Next Article 40 साल से कम है उम्र तो DL बनवाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जगह सिर्फ सेल्फ डिक्लेरेशन

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.