Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 7:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में स्थापित होगा केंद्रीय धूमकुड़िया भवन, 14 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे भूमि पूजन
    झारखंड

    रांची में स्थापित होगा केंद्रीय धूमकुड़िया भवन, 14 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे भूमि पूजन

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. राज्य में घूमकुड़िया के जरिए एक बार फिर आदिवासी कला संस्कृति को जोड़ने की कोशिशें तेज हो गई हैं. 14 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में केंद्रीय घूमकुड़िया भवन का भूमि पूजन करने जा रहे हैं. ऐसे में सभी 32 आदिवासी जनजातीय समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

    राजधानी के आदिवासी टोलों में इन दिनों केंद्रीय घूमकुड़िया भवन के भूमिपूजन को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. 14 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के करमटोली चौक के पास इस भवन के लिए भूमि पूजन करने जा रहे हैं. ऐसे में सभी 32 जनजातीय समाज इसका स्वागत करता नजर आ रहा है. घूमकुड़िया दरअसल आदिवासी सभ्यता और कला संस्कृति का केंद्र है. जहां आदिवासी समाज के लोग अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम पहलुओं एक-दूसरे से साझा करते हैं.

    सारे संस्कार तय करने की जगह

    अरगोड़ा घूमकुड़िया के शिबू पाहन ने बताया कि ट्राइबल समाज में चाहे बच्चों का जन्म हो या फिर उनकी पढ़ाई लिखाई या फिर शादी विवाह जैसे संस्कार… सभी कुछ घूमकुड़िया में ही बैठकर तय किए जाते हैं और वहीं उन पर चर्चा की जाती है.

    धूमकुड़िया के वजूद को बचाने की कोशिश

    हरमू घूमकुड़िया के पाहन रवि तिग्गा ने बताया कि घूमकुड़िया को दरअसल धर्मकुड़िया, जोंकएड़पा और लुरकुड़िया के नाम से भी जाना जाता है. आदिवासी समाज की पुरानी संस्कृति में गांव में बने घूमकुड़िया में ही जन्म से लेकर मौत तक के सभी संस्कार तय किए जाते थे. लेकिन समय के साथ घूमकुड़िया की परंपरा और संस्कृति पर शहरीकरण हावी होता गया.

    बावजूद इसके टोलों और मोहल्लों में छोटे, स्तर पर ही सही, लेकिन घूमकुड़िया की परंपरा का वजूद बना रहा. हालांकि पिछले कुछ सालों से एक बार फिर इस संस्कृति और सभ्यता को आदिवासी समाज की नई पीढ़ी के सामने लाने के प्रयास तेज किए गए. घूमकुड़िया के जरिये जनजातीय भाषा, सभ्यता और संस्कृति को बचाने की कोशिश की बात कही जा रही है. साथ ही आदिवासी समाज को घूमकुड़िया के जरिए एकजुट करने का प्रयास भी किया जा रहा है.

    हर तरह की चर्चा का केंद्र

    आदिवासी समाज की कलावती उरांव की मानें तो घूमकुड़िया में ही आदिवासी युवक और युवतियों को जिंदगी और गृहस्थ जीवन की शिक्षा दी जाती है. साथ ही बच्चों को जनजातीय भाषा की पढ़ाई, गीत संगीत और अपने समाज की परंपरा की शिक्षा दी जाती है.

    धूमकुड़िया क्या है

    आप इसकी तुलना गांव के चौपाल सकते हैं या अब बदलते स्वरूप में क्लब जैसा कह सकते हैं. धूमकूड़िया की एक बड़ी खासियत यह थी कि यहां आदिवासी युवाओं का जुटान हुआ करता था. और ये युवा अपने घर, संस्कृति और संस्कार से लेकर शिक्षा-दीक्षा, समस्या-समाधान तक की चर्चा किया करते थे. लेकिन रोजगार की वजह से होने वाले पलायन ने इस संस्कृति को कमजोर किया जिसे अब फिर से थोड़े बदले रूप के साथ पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में अनाथ बच्चे की भूख से मौत,बाल कल्याण पदाधिकारी नजरें चुराकर भागते दिखे
    Next Article सेकंड डोज लेने गई महिला को कोवैक्सिन की जगह लगा दिया कोविशिल्ड, हो गई बेहोश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.