Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»तांत्रिक की करतूत : ऊपरी चक्कर बताकर महिला को झाड़ू से पीटा, गर्म चिमटे से दाग कर दी यातनाएं
    क्राइम

    तांत्रिक की करतूत : ऊपरी चक्कर बताकर महिला को झाड़ू से पीटा, गर्म चिमटे से दाग कर दी यातनाएं

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: यूपी के आगरा से एक मामला सामने आया है. यहाँ एक महिला पर भूत का साया बताकर तांत्रिक ने पहले उसे बुरी तरह झाडू से पीटा और फिर गर्म लाल चिमटे से दाग दिया. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पर तांत्रिक द्वारा यातनाएं देने का आरोप है. जेठ-जेठानी अपनी बहू पर भूत प्रेत का चक्कर बताकर उसे अपने साथ फिरोजाबाद एक तांत्रिक के पास लेकर गए थे. आरोप है कि तांत्रिक ने युवती की झाडू से पिटाई लगाई. झाड़-फूंक करते हुए तांत्रिक ने महिला की पीठ और कमर पर गर्म चिमटे दाग दिए जिससे उसकी पीट और कमर पर निशान बन गए.

    महिला की जेठानी ने भगत से मारपीट करने को मना किया तो तांत्रिक ने उसे भी मारने की धमकी दे दी. आगरा आने के बाद युवती ने अपने पति को आपबीती बताई. जिसके बाद पति और पीड़िता दोनों ट्रांस यमुना थाने में शिकायत करने पहुंचे. पुलिस ने घटना फिरोजाबाद की बताकर वहीं शिकायत करने की सलाह दी. बता दें कि पीड़ित महिला को कई दिनों से पेट दर्द और चक्कर आने की परेशानी थी. जेठ-जेठानी को लगता था कि देवरानी पर भूत प्रेत का साया है. महिला के पति की ट्रांसयमुना क्षेत्र में काज़्मेटिक की दुकान है. जेठ ट्रक चालक है.

    महिला ने पुलिस से यह भी कहा कि एक हफ्ते पहले जेठ जेठानी उसे एक भगत के पास इलाज के लिए लेकर गए थे. जेठ ने कहा था कि भगत उसे बिलकुल ठीक कर देगा इस बात से देवरानी जाने को तैयार हो गई. दोनों जेठ जेठानी उसे अपने साथ फिरोजाबाद जिले में एक तांत्रिक के पास ले गए. महिला ने यह भी बताया कि तांत्रिक ने झाडू और थप्पड़ों से उसकी पिटाई की. गर्म चिमटे लगाना शुरू कर दिया जिससे पीठ में जलन होने लगी. पीठ पर चोट के कई निशान भी बन गए हैं.

    वहीं पीड़ित महिला के पति कमलजीत ने बताया कि पत्नी के पेट और सिर में दर्द हो रहा था तो बड़े भाई भगत के पास ले गए थे. भगत ने चिमटा गर्म करके पत्नी के पीठ में मारे जिससे पत्नी बेहोश हो गई. पत्नी के होश में आने के बाद तांत्रिक ने फिर मारना शुरू कर दिया. वहीं पुलिस शिकायत दर्ज कर फरार आरोपी भगत की तलाश कर रही है.

    तांत्रिक भूत महिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वाति मालीवाल दुर्व्यवहार मामले में NCW ने विभव कुमार को भेजा नोटिस
    Next Article इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स धनबाद के नए निदेशक सुकुमार मिश्रा ने लिया पदभार

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.