Seraikela : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा कुमारी (29) को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक राजेश कुमार महथा का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी विवाद के चलते 15 जुलाई को पूजा कुमारी ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गई थी, जिसे गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजेश के बड़े भाई उमेश महथा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसमें आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Also Read : UGC NET जून 2025: रिजल्ट कल होगा जारी, स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड…
Also Read : जमशेदपुर की स्नेहा ने थाईलैंड में भारत को दिलाया दो गोल्ड, लौटते ही स्टेशन पर हुआ स्वागत
Also Read : राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को दी सलाह, बेटे निशांत को सौंपें मुख्यमंत्री की कुर्सी
Also Read : किसानों को जागरूक कर गए लोहरदगा DC…कैसे जानें