Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»किसानों को जागरूक कर गए लोहरदगा DC…कैसे जानें
    झारखंड

    किसानों को जागरूक कर गए लोहरदगा DC…कैसे जानें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोहरदगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा के DC डॉ. ताराचंद ने सोमवार को ‘साप्ताहिक पंचायत कर गोइठ’ कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पंचायतों की समस्याएं सुनीं।

    पीएम फसल बीमा योजना पर जोर

    डीसी ने मुखियाजनों से बात करते कहा कि अभी पीएम फसल बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन चल रहा है. अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित है. जिन किसानों ने केसीसी ऋण ले रखा है, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन अन्य इच्छुक किसान मात्र एक रुपये की टोकन मनी देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आवेदन पीएम फसल बीमा योजना के पोर्टल, एचडीएफसी बैंक, नजदीकी प्रज्ञा केंद्र और फसल बीमा केंद्र में जाकर किया जा सकता है. योजना का लाभ दिए जाने से संबंधित शर्तों व अन्य जानकारी जिला सहकारिता कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

    साथ में दी गईं अन्य अहम जानकारियां

    डीसी ने सभी गांवों में किसान उत्पादक का गठन करने की अपील की. कहा कि अभी स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 चल रहा है. सभी पंचायत के मुखिया बढ़-चढ़ इसमें भाग लें. इससे जिला की रैंकिंग में मदद मिलेगी. गांवों में शौचालय के इस्तेमाल को बढावा दिया जाय. लोगों को इसके लिए प्रेरित करें. सभी मुखियाओं से अपील करते कहा गया कि जिस गांव के राशन कार्डधारी आर्थिक रूप से सक्षम होते हुए भी सरकारी जनवितरण के दुकानों से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं, वैसे लाभुकों को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए प्रेरित करें ताकि गरीब जरूरतमंदों को इसका लाभ दिया जा सके. इसके अलावा वैसे लोग जो मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी चिन्हित कर सूची से अपना नाम हटवाने के लिए प्रोत्साहित करें. जिन पात्र लाभुको के बैंक खाते में मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना की राशि नहीं पहुंच रही है, वे बैंक जाकर आवश्यक रूप से अपना केवाईसी करा लें. आधार इनेक्टिव है तो उसे एक्टिव करा लें. साथ ही मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तकनीकी सहायता हेतु जिला प्रशासन से संपर्क करें.

    पंचायत विकास पर भी फोकस

    प्रत्येक पंचायत में इंटरनेट की सुविधा के लिए सभी मुखियाजनों को डीसी के स्तर से निर्देश दिया गया. महिला शिशु एवं सामाजिक सुरक्षा कल्याण हेतु पंचायत स्तर पर समिति गठन का निर्देश भी सभी मुखियाजनों को दिया गया. पंचायत के वैसे प्रवासी मजदूरों की सूची संधारित किये जाने का निर्देश दिया गया जो अन्य राज्य पलायन कर जाते हैं ताकि किसी आपदा की स्थिति में उन्हें लाभ प्रदान किया जा सके.

    Also Read : जंगली हाथियों का कहर, कोटूसोल गांव में घर तोड़ा

    Also Read : मॉर्निंग वॉक पर निकली लड़की के साथ दरिंदगी का प्रयास, 30 मिनट में धराया आरोपी

    Also Read : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Also Read : झारखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट

    Also Read : मा’रपीट व फा’यरिंग मामला : केस नहीं उठाने पर संजय यादव को दे रहा था जान मा’रने की ध’मकी

    Also Read : बाबा आम्रेश्वर धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    District Administration Dr. Tarachand farmer welfare government program government schemes Jharkhand administration. Lohardaga Lohardaga News Mukhiya Meeting Panchayat Development Panchayat Dialogue Panchayat Issues panchayat representatives PM Crop Insurance Scheme Public Dialogue Ranchi Division rural development Rural Empowerment Scheme Information Weekly Panchayat Meeting किसान कल्याण ग्रामीण विकास ग्रामीण सशक्तिकरण जन संवाद जिला प्रशासन झारखंड प्रशासन डॉ. ताराचंद पंचायत प्रतिनिधि पंचायत विकास पंचायत समस्याएं पंचायत संवाद पीएम फसल बीमा योजना मुखिया बैठक योजनाओं की जानकारी रांची डिवीजन लोहरदगा लोहरदगा समाचार सरकारी कार्यक्रम सरकारी योजनाएं साप्ताहिक पंचायत कर गोइठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: रनवे से फिसली एयर इंडिया की फ्लाइट….
    Next Article राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को दी सलाह, बेटे निशांत को सौंपें मुख्यमंत्री की कुर्सी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.