Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रधानाध्यापक की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का मुआवजा
    झारखंड

    सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रधानाध्यापक की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का मुआवजा

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रधानाध्यापक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : झारखंड सरकार ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वर्गीय सुशील मरांडी की पत्नी पार्वती मरांडी को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की है। शनिवार को स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर DC रवि आनंद सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

    प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और DC रवि आनंद ने पार्वती मरांडी को सम्मानित किया। डॉ. इरफान ने बताया कि स्वर्गीय सुशील मरांडी न केवल आदिवासी समाज के लिए, बल्कि पूरे जिले में एक सम्मानित शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया था। स्कूल जाते समय एक सड़क दुर्घटना में उनकी असमय मृत्यु हो गई, जो अत्यंत दुखद थी।

    मंत्री ने कहा, “हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद सुशील मरांडी को बचाया नहीं जा सका, जिसका हमें गहरा दुख है। चूंकि उनकी मृत्यु ड्यूटी के दौरान हुई थी, हमने DC के माध्यम से CM हेमंत सोरेन को मुआवजा राशि के लिए प्रस्ताव भेजा, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। हमें उम्मीद नहीं थी कि यह प्रक्रिया इतनी तेजी से पूरी होगी। आज मुआवजा राशि पार्वती मरांडी के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।” DC रवि आनंद ने कहा, “इस मुआवजा राशि के भुगतान में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का विशेष योगदान रहा है। उनके सार्थक प्रयासों के कारण ही पार्वती मरांडी को यह राशि प्राप्त हुई।”

    पार्वती मरांडी ने इस अवसर पर झारखंड सरकार, DC और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जो लोग चले गए, वे वापस नहीं आ सकते। उनके सामने पैसे की कोई कीमत नहीं, लेकिन फिर भी सरकार ने जो सहयोग किया, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं।” इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, इरशाद उल हक अर्शी, निशापति हांसदा, भागीरथ पंडित, तनवीर आलम, विनोद क्षत्रिय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Also Read : भोजपुरी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरा में राहुल गांधी का किया विरोध, काले झंडे दिखाए

    DC Ravi Anand DC रवि आनंद got a compensation of Rs 1 crore Health Minister Dr. Irfan Ansari Jamtara News Jharkhand Jamtara News Parvati Marandi the headmaster the headmaster who lost his life in a road accident a few days ago in Jamtara The wife of late Sushil Marandi wife of late Sushil Marandi जामताड़ा न्यूज जामताड़ा में कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रधानाध्यापक स्वर्गीय सुशील मरांडी की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का मुआवजा झारखंड जामताड़ा न्यूज़ प्रधानाध्यापक स्वर्गीय सुशील मरांडी की पत्नी पार्वती मरांडी स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के छायानगर में युवक की ह’त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार…
    Next Article HIV पॉज़िटिव व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ के मंदिरों में की चोरी, कहा- ‘भगवान से बदला’…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.