Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 2:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ, नया दल स्टेशन पहुंचा
    टेक्नोलॉजी

    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ, नया दल स्टेशन पहुंचा

    Kajal KumariBy Kajal KumariMarch 16, 2025Updated:March 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुनीता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ स्पेसएक्स का यान रविवार यानी आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंच गया. इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया है. नए अंतरिक्ष यात्रियों का दल अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहा है. वे अगले कुछ दिनों तक विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के संचालन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे.

    #WATCH | Stranded for 9 months at International Space Station (ISS), astronauts Butch Wilmore and Sunita Williams to return to earth

    A SpaceX rocket carrying a new crew has docked at the International Space Station (ISS) as part of a plan to bring astronauts home. The astronauts… pic.twitter.com/rb38BeCEQ6

    — ANI (@ANI) March 16, 2025

    SpaceX के इस मिशन से विलियम्स और विल्मोर की लगभग नौ माह से चल रही अंतरिक्ष यात्रा का अंत हो सकता है. यह दोनों अंतरिक्ष यात्री पांच जून को बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल से केप कैनवेरल से रवाना हुए थे, और वे एक सप्ताह के मिशन पर गए थे, लेकिन यान में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें लंबा समय अंतरिक्ष स्टेशन में बिताना पड़ा.

    नए अंतरिक्ष यात्रियों के दल में NASA के सैन्य पायलट ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं. इसके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी इस दल का हिस्सा हैं, जो सभी विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं. यह चारों अंतरिक्ष यात्री अगले छह महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहेंगे, जो एक सामान्य मिशन की अवधि मानी जाती है.

    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी लौटने के लिए संभावित तिथि इस सप्ताह के अंत तक हो सकती है. यदि मौसम अनुकूल रहा, तो SpaceX का कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की ओर रवाना होकर फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा.

    Also Read : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर DAVID WARNER की फिल्म ‘रोबिनहुड’ से पहला लुक जारी

    astronauts Butch Wilmore International Space Station ISS Japan NASA Return Russia science space mission space station space travel SpaceX station operations. Sunita Williams Transfer usa अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष अभियान अंतरिक्ष मिशन अंतरिक्ष यात्रा अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन अमेरिका जापान बुच विल्मोर रूस वापसी विज्ञान सुनीता विलियम्स स्टेशन संचालन स्थानांतरण स्पेसएक्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरंग लगाने पर 200 मीटर तक गाड़ी से घसीटा, फिर… देखें VIDEO
    Next Article होली के दिन हुए हिंसक झड़प में सोनू मुंडा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025
    झारखंड

    शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    June 14, 2025
    क्राइम

    लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस

    June 14, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल

    June 14, 2025

    पुलिस को चैलेंज करने वाले साइबर अपराध गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    June 14, 2025

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025

    शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    June 14, 2025

    लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस

    June 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.