Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंईयां योजना की 16वीं और 17वीं किस्त का इंतजार खत्म, जल्द खाते में आएंगे 5000 रुपये
    झारखंड

    मंईयां योजना की 16वीं और 17वीं किस्त का इंतजार खत्म, जल्द खाते में आएंगे 5000 रुपये

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंईयां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मंईयां सम्मान योजना की 16वीं और 17वीं किस्त को लेकर महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नवंबर और दिसंबर महीने की राशि अब एक साथ लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। लंबे समय से इन किस्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। पहले उम्मीद थी कि नवंबर में राज्य स्थापना दिवस से पहले 2500 रुपये भेजे जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

    अब सरकार ने बड़ी राहत देते हुए फैसला लिया है कि इस बार नवंबर और दिसंबर, दोनों महीनों की किस्त एक साथ दी जाएगी। यानी लाभुक महिलाओं के खातों में कुल 5000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की यह राशि क्रिसमस या उससे पहले, यानी 25 दिसंबर तक महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं और जिला स्तर पर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में करीब 51 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। इससे पहले सितंबर की किस्त दुर्गा पूजा से पहले और अक्टूबर की किस्त दीपावली व छठ पर्व से पहले जारी की गई थी।

    अगर किसी लाभुक महिला के खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो सबसे पहले उन्हें अपने बैंक जाकर यह जांच करनी चाहिए कि उनका खाता आधार से लिंक है या नहीं। कई बार आधार लिंक न होने या ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक सत्यापन) पूरा न होने की वजह से भुगतान अटक जाता है। यदि दोनों प्रक्रियाएं पूरी हैं, तो तकनीकी कारणों से देरी हो सकती है।

    गौरतलब है कि कुछ महीने पहले योजना के तहत लाभुक महिलाओं का सत्यापन किया गया था, जिसमें नियमों पर खरा न उतरने वाली कई महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए थे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो तय पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

    Also Read : कार्यपालक अभियंता एसीबी के शिकंजे में… जानें क्यों

    The wait for the 16th and 17th installments of the Maiyan Yojana scheme is over; Rs. 5000 will soon be credited to your account. जल्द खाते में आएंगे 5 हजार रुपये मंईयां योजना की 16वीं और 17वीं किस्त का इंतजार खत्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्यपालक अभियंता एसीबी के शिकंजे में… जानें क्यों
    Next Article रिम्स परिसर में अवैध अपार्टमेंट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लोग खुद कर रहे हैं फ्लैट खाली

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.