Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 8:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»अद्भुत होगा रानी सती दादी मंदिर का नजारा, कब और क्यों… जानिए
    जामताड़ा

    अद्भुत होगा रानी सती दादी मंदिर का नजारा, कब और क्यों… जानिए

    Kajal KumariBy Kajal KumariJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंदिर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : दुमका रोड स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पहली फरवरी से तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव सह बसंत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। श्री दादी मंदिर ट्रस्ट जामताड़ां ने तीन दिवसीय महोत्सव की अंतिम तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर को रंग रोगन व विद्युत साज-सज्जा कर तैयार किया गया है। जिला मुख्यालय शहर के अलग-अलग मोहल्ला के हर घर में दादी जी का झंडा लगाने का कार्य लगभग संपूर्ण हो गया है। तीन दिवसीय समारोह में केवल जामताड़ा जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से हीं नहीं बल्कि झारखंड प्रदेश के अलग-अलग जिले व पड़ोसी राज्य से भी दादी भक्त शामिल होंगें। तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव का आगाज पहली फरवरी यानी शनिवार दोपहर तीन बजे ध्वज शोभा यात्रा से होगी। शोभा यात्रा गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होगी जो टावर चौक, मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, बसस्टैंड,

    दुमका रोड भ्रमण करते हुए विद्युत विभाग कार्यालय के समीप स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में संपन्न होगी।ध्वजा शोभा यात्रा में केवल जामताड़ा शहर के ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिले के भी महिला पुरुष युवक युवती दादी भक्त शामिल होंगे। महिलाएं एक रंग की साड़ी व चुनरी जबकि पुरुष दादी भक्ति एक रंग के कुर्ता, पायजामा व पगडी धारण कर शोभा यात्रा में चार चांद लगाएंगे। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष दादी भक्ति के हाथों में दादीजी का ध्वज होगा। शोभा यात्रा में ध्वज के साथ शामिल होनेवाले महिला-पुरुष युवक युवती दादी भक्त की सूची तैयार कर ली गई है। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन शनिवार को ध्वज शोभा यात्रा के यजमान प्रवीण डोकानियां मनोनीत हैं। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भजन कीर्तन ज्योत के यजमान नरेंद्र गुटगुटिया मनोनीत है। वहीं इसी दिन चरण पादुका अभिषेक के लिए रोहित लाहुरका, विपिन गुटगुटिया,सौरभ जटिया सहित तेरह यजमान मनोनीत है। वहीं संध्या के समय कोलकाता के भजन गायक ज्योति खन्ना भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। तीन फरवरी महोत्सव के आखिरी दिन होने वाले मंगलपाठ के यजमान विकास सतवालिका मनोनीत किये गए हैं। विदित हो कि मंगलपाठ के लिए कोलकाता की सुप्रसिद्ध भजन गायिका रिया शर्मा और हैदराबाद की प्रियंका गुप्ता उपस्थित रहेंगी। बताते चलें कि भक्तों के द्वारा इस मौके पर श्री रानी सती दादी को छप्पन भोग भी अर्पित किया जायेगा। साथ ही भक्तों के बीच तीनों दिन प्रसाद का वितरण भी होगा।

    Also Read : रिश्वत देना चाह रही AAP, जनता ने कर दिया इनकार : मनोज तिवारी

    Basant Festival Bhajan-Kirtan Charan Paduka Abhishek Chhappan Bhog Dadi Bhakt Festival 2025. Flag Procession Golden Jubilee Festival Jamtara Jamtara Temple jharkhand Jyoti Khanna Prasad Distribution Priyanka Gupta Rani Sati Dadi Rani Sati Dadi Temple Religious event Riya Sharma चरण पादुका अभिषेक छप्पन भोग जामताड़ा जामताड़ा मंदिर ज्योति खन्ना झारखंड दादी भक्त धार्मिक समारोह ध्वज शोभा यात्रा प्रसाद वितरण प्रियंका गुप्ता बसंत महोत्सव भजन कीर्तन महोत्सव 2025 रानी सती दादी रानी सती दादी मंदिर रिया शर्मा स्वर्ण जयंती महोत्सव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBPSC की 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का जारी हुआ मार्कशीट
    Next Article चोरी की घटना से दहशत में जमशेदपुर के लोग, फिर मानगो में….

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    जमशेदपुर

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025
    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.