Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंदिर प्रशासन ने चोरी छिपे बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग और अरघा करवा दी मरम्मत, धर्मरक्षिणी सभा का विरोध, डीसी ने दिये जांच के निर्देश
    झारखंड

    मंदिर प्रशासन ने चोरी छिपे बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग और अरघा करवा दी मरम्मत, धर्मरक्षिणी सभा का विरोध, डीसी ने दिये जांच के निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2024Updated:December 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योर्तिलिंग बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मंदिर प्रशासन ने चोरी छिपे शिवलिंग और अरघा की मरम्मत करवा दी है. इसकी जानकारी पंडा धर्मरक्षिणी तक को नहीं दी गई. स्थानीय तीर्थपुरोहित भी इससे अनभिज्ञ हैं. इस बावत पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने बताया कि मंदिर में प्रशासन धार्मिक भावनाओं को हताहत करते हुए आम जनमानस को बिना कुछ बताएं पौराणिकता और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत कार्य कर रही है. 

    पंडा धर्मरक्षिणी सभा बैठक कर लेगी निर्णय

    सभा इसका विरोध करती है और ऐसे कुकृत्यों की निंदा करती है. अभी पिछले दिनों बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग के अगल-बगल में छेड़छाड़ किया गया, जिसे बिना किसी सूचना के चोरी छुपे किया गया। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और धर्म विरोधी कृत्य है. सोमवार को पंडा धर्मरक्षिणी सभा अपने पदाधिकारी के साथ बैठक कर इस विषय पर उचित निर्णय लेते हुए आगे बढ़ेगी.

    चांदी या पारा से होना चाहिए मरम्मत : ठाकुर

    पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने बताया कि अरघा के चारों ओर की मरम्मत सीमेंट या एमसील से नहीं होना चाहिए. इसमें चांदी या पारा प्रयोग होना चाहिए, जो शास्त्र सम्मत है. सीमेंट और एमसील के प्रयोग से बाबा पर फुलेल लगाने से वह काला हो जा रहा है. क्योंकि हम लोग बाबा बैद्यनाथ को जीवंत मानते हैं.

    डीसी ने कहा- एसडीओ करेंगे मामले की जांच

    उधर, डीसी विशाल सागर ने पूरे मामले में संज्ञान लिया है और जांच का निर्देश दिया है. डीसी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बाबामंदिर के गर्भगृह में किए गए कार्यो से जुड़े मामले में संज्ञान लेते हुए मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है. साथ ही मामले की त्वरित जांच करते हुए अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं.

    अनुमंडल डीसी तीर्थपुरोहित धर्मरक्षिणी निर्देश पदाधिकारी प्रतिवेदन बाबा बाबा बैद्यनाथ विशाल सागर शास्त्र संज्ञान आदेश सोशल मीडिया स्थानीय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म, रविन्द्र नाथ महतो बने विधानसभा स्पीकर
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 09 December 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.