Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»135 करोड़ रुपए से सरकारी अस्पतालों की बदलेगी व्यवस्था, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं
    जोहार ब्रेकिंग

    135 करोड़ रुपए से सरकारी अस्पतालों की बदलेगी व्यवस्था, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए तत्पर है. अब विभाग को मुख्यमंत्री का भी सहयोग मिल रहा है. जिससे कि सरकारी हॉस्पिटलों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके. इसके लिए झारखंड सरकार ने 1,35,55,00,000 रुपये आवंटित किए है. यह योजना मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के भवनों की मरम्मत और प्रबंधन को व्यवस्थित करना है. इस योजना के तहत सदर अस्पताल को 75 लाख रुपये प्रति वर्ष और अनुमंडल अस्पताल को 50 लाख रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे. जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 5 लाख रुपये और स्वास्थ्य उपकेंद्र को 2 लाख रुपये प्रति वर्ष देने की योजना है.

    इमरजेंसी में खरीदी जाएगी दवा और उपकरण

    इस योजना के तहत मिली राशि का इस्तेमाल दवा की खरीदारी के लिए किया जा सकेगा. इमरजेंसी की स्थिति में इस राशि से दवा की खरीदारी की जाएगी. साथ ही कहा गया है कि दवा खरीद के लिए निर्धारित राशि की अनुपलब्धता की स्थिति में, इस फंड से दवा खरीदी जा सकेगी. वहीं छोटे उपकरणों की खरीद के लिए भी इस फंड का उपयोग किया जा सकेगा, बशर्ते एक उपकरण की लागत योजना के आवंटन का 10 प्रतिशत से कम हो.

    ये हो सकेगा काम

    •    भवन की मरम्मत और पेंटिंग
    •    चाहरदीवारी की मरम्मत
    •    विद्युत व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई
    •    मरीजों और उनके परिजनों के बैठने की व्यवस्था
    •    दवा, मेडिकल इक्विमेंट्स और उपकरण की खरीदारी
    •    सोलर लाइट, रेफ्रिजरेटर और शौचालय की व्यवस्था
    •    पौधरोपण, बागवानी और अन्य आकस्मिक कार्य

    सदर का रंग होगा सफेद

    स्वास्थ्य केंद्रों की पहचान के लिए अब इन संस्थानों को अलग-अलग रंगों में रंगने की तैयारी है. इसके तहत सदर अस्पताल का रंग सफेद होगा. जबकि अनुमंडल अस्पताल हल्का पीला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्का गुलाबी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्का नीला और स्वास्थ्य उपकेंद्र या आयुष्मान आरोग्य मंदिर येलो मेटालिक रंग का होगा. इस फंड से ही अस्पतालों के रंग रोगन का काम किया जाएगा.

     

    135 करोड़ झारखंड दुरुस्त व्यवस्था सरकारी अस्पताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को पकड़ा, गैस कनेक्शन बंद करने की देते थे धमकी
    Next Article टीचर की खौफनाक करतूत आई सामने, मिली 20 साल की कठोर सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    Latest Posts

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.