Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»राज्य में सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त, जेल से चल रही है सरकारः प्रतुल
    क्राइम

    राज्य में सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त, जेल से चल रही है सरकारः प्रतुल

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि राज्य में सिस्टम पूरी तरह से धराशायी हो गया है. संवैधानिक मशीनरी भी ध्वस्त हो गयी है. जेल से सरकार चल रही है. जेल में बंद सत्ता के दलाल ईडी के अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. प्रतुल ने कहा ऐसी खबरें मीडिया में लगातार आ रही है कि सत्ता के शीर्ष में ऑपरेट करने वाले जेल में बन्द दलालों के खिलाफ जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ,गैंगस्टरों का सहयोग लिए जाने का षड्यंत्र हो रहा है.  शाहदेव रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. प्रतुल ने कहा ये बहुत ही विचलित और चिंतित करने वाली घटना है.उन्होंने  कहा कि यह भी आरोप लग रहा है कि एक महिला के जरिए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है. ऐसे भी हेमंत सरकार का फर्जी मुकदमों में लोगों को फसाने का लंबा रिकॉर्ड रहा है. प्रतुल ने कहा कि जेल के अधिकारियों पर यह संगीन आरोप लगा है कि उन्होंने कैदियों के द्वारा दलालों के खिलाफ शिकायत करने वाले पत्रों को दबा दिया. जांच के दायरे में इसे भी लाया जाए.

    अपराधी अपने जन्मदिन पर जेल में बैंड बजवा रहे है

    प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार को जवाब देना चाहिए कि ईडी के द्वारा हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच करने के दौरान दोषी पाए गए अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दर्जनों पत्र 18.11.2022 से 26.9.2023 के बीच राज्य सरकार को लिखा था. लेकिन अभी तक राज्य सरकार कुंडली मारकर क्यों बैठी है? यह आरोपियों को बचाने का स्पष्ट मामला प्रतीत होता है. प्रतुल ने कहा कि भाजपा मांग करती है की हेमंत सरकार इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की अनुशंसा करे. प्रतुल ने कहा केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में सुरक्षा न देकर सत्ता के शीर्ष के दलाल भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि निंदनीय है. प्रतुल ने कहा कि ऐसी भी सूचना आ रही है कि एक तरफ राज्य सरकार आम नागरिकों का बाहर बैंड बजा रही है,दूसरी तरफ जेल में जन्मदिन पर बधाई अपराधी अपने जन्मदिन पर बैंड बजवा रहे है. प्रतुल ने कहा कि यह पूरे तरीके से संवैधानिक मशीनरी के ध्वस्त होने का निशानी है. राज्य सरकार अविलंब सीबीआई जांच की अनुशंसा करे. मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी तारिक इमरान एवं प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू भी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: JWACT: हॉकी के फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    ईडी केंद्रीय एजेंसियों झारखंड सरकार दलालों प्रतुल शाहदेव प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव बीजेपी भाजपा राज्य सरकार हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक दीपिका सिंह का एक रूप ये भीः गांव की महिलाओं संग धान की कटाई की, फिर फसल डंगाई का काम भी किया
    Next Article कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बढ़ी चोरी की घटना, छात्राएं परेशान

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.