Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»शेयर बाजार शिखर से फिसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    कारोबार

    शेयर बाजार शिखर से फिसला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से बीएसई का सेंसेक्स गत दिवस के रिकॉर्ड स्तर से 53.73 अंक यानी 0.13 प्रतिशत लुढ़ककर मंगलवार को 40,248.23 अंक पर बंद हुआ।
    बाजार में आरंभ में तेजी रही लेकिन बाद में बिकवाली हावी हो गयी। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की इंफोसिस और पेट्रो रसायन समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली से बाजार सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव बना।
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.10 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 11,917.20 अंक पर आ गया। मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 1.13 प्रतिशत लुढ़ककर 14,723.75 अंक पर और स्मॉलकैप 0.80 प्रतिशत गिरकर 13,522.04 अंक पर बंद हुआ।
    अमेरिका और चीन के बीच 16 महीने से जारी व्यापार युद्ध पर विराम की उम्मीद में विदेशी बाजारों में तेजी रही। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 0.49 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.54 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.58 प्रतिशत और जापान का निक्की 1.76 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.14 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.40 प्रतिशत मजबूत हुआ।
    बीएसई में कुल 2,656 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,478 के शेयर लाल निशान में और 1,010 के हरे निशान में बंद हुये जबकि 168 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक के शेयर सर्वाधिक 2.40 प्रतिशत टूटे। येस बैंक में सबसे ज्यादा 3.40 प्रतिशत की तेजी देखी गयी।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर : सड़क हादसे मेें पांच लोगों की मौत
    Next Article बिहार में देश का पहला खादी मॉल खुला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    कारोबार

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025
    कारोबार

    झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में बदलाव… जानें आज का रेट

    June 15, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

    June 12, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.