Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 12:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर फिर तेज हुई सरगर्मी, चल रहा राजनीति यात्राओं का दौर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर फिर तेज हुई सरगर्मी, चल रहा राजनीति यात्राओं का दौर

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2019Updated:October 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Special

    रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी फिर से तेज हो गयी है। मौसम खराब होने और दुर्गा पूजा की वजह से बीच में चुनावी अभियान धीमा पड़ गया था। दुर्गोत्सव के समापन और मौसम साफ होने के बाद प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने ढंग से चुनाव अभियान में फिर से जुट गये हैं।

    चुनाव की तैयारियों और प्रचार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य दलों से काफी आगे है। भाजपा के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा झारखंड का दौरा कर चुके हैं। पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और सह प्रभारी नंदकिशोर यादव लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं की है। चुनाव नवम्बर-दिसम्बर में होने की सम्भावना है। इसे लेकर राज्य में कई राजनीतिक यात्रायें निकली हुई हैं। भाजपा की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की कमान मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद सम्भाले हुए हैं। इस यात्रा के क्रम में दास अभी कोल्हान में जनसभा और लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पोटका से तीसरे चरण की जन आशीर्वाद यात्रा शुरु की थी। कोल्हान में दास की यह यात्रा रविवार तक चलेगी। कोल्हान के बाद मुख्यमंत्री उत्तरी छोटानागपुर और उसके बाद पलामू प्रमंडल की यात्रा पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री ने जन अशीर्वाद यात्रा की शुरुआत पिछले माह संथाल परगना के जामताड़ा से की थी। उस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।

    उधर, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन इन दिनों प्रमंडलवार बदलाव यात्रा पर हैं। झामुमो की बदलाव यात्रा का समापन 19 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में होगा। इन यात्राओं के बीच शनिवार को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की ओर से एक नई यात्रा निकाली गयी। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने खूंटी के मनोहरपुर से जनादेश यात्रा की शुरुआत की। मरांडी की यह यात्रा 23 अक्टूबर तक चलेगी। जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) ने राज्य में दो चरण की जन भावना यात्रा पूरी कर ली है। जदयू की तीसरे चरण की जन भावना यात्रा अभी संथाल परगना में चल रही है। इसका नेतृत्व राज्यसभा में पार्टी के नेता रामचन्द्र प्रसाद सिंह कर रहे हैं।

    #Poltical News jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : डेंगू मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1200 के पार, पटना में मिले 820 मामले, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article आज 13 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    झारखंड

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई : 1188 के खिलाफ केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

    August 21, 2025
    झारखंड

    बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा पर ब्लेड से हमला, क्लास बंद करने का ऐलान

    August 21, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

    August 21, 2025

    पटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास

    August 21, 2025

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा में नया जोश, 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे अखिलेश यादव

    August 21, 2025

    विपक्षी दलों के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी कुछ ही देर में दाखिल करेंगे नामांकन

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.