Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 3:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य सरकार लोगों में इम्युनिटी बुस्टींग का कर रही कार्य
    झारखंड

    राज्य सरकार लोगों में इम्युनिटी बुस्टींग का कर रही कार्य

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    राची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिये बहुतेरे प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार मुख्य रूप से लोगों के इम्युनिटी बुस्टींग पर ध्यान दे रही है। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु किये जा रहे इन प्रयासों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ आमजनों की सुविधाओं का भी खास खयाल रखा जा रहा है। सरकार लोगों को क्वारंटाईन सेंटर में रखकर रोजाना ऐसे पौष्टिक आहार दे रही है जिससे लोगों के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। इस बाबत विभिन्न जिलों में उपायुक्तों द्वारा बराबर क्वारंटाईन सेंटर्स की माॅनेटरिंग भी की जा रही है।
    राज्य के बाहर से काफी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर वापस आ रहे हैं। इस संदर्भ में सरकार सोशल पुलिसंग के द्वारा प्रत्येक घर तक लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिये लोगों को जागरूक करने के लिये भी कार्य किया जा रहा है। जबतक लोग खुद कोरोना से बचाव के लिए जागरूक नहीं होगें इससे बच पाना संभव नहीं है। लोगों को जागरूक करने के लिये सरकार द्वारा ग्राम प्रमुख, मुखिया, आंगनवाड़ी सेविका, सहिया, चौकीदार, स्कूल कमिटी, शिक्षक आदि को घर घर तक जानकारी पहुंचाने और उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के क्रम मे कैसे रहना है इस ओर प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
    हाल में लोगों की कोरोना जांच के लिये राज्य के विभिन्न जिलों में नई ट्रूनेट मशीन लगा दी गयी हैं। इस मशीन के स्थापित होने से जांच की प्रक्रिया में तेजी आई है। सरकार द्वारा संक्रमितों के सेहत हेतु उनका अच्छे से देखभाल किया जा रहा जिससे राज्य में पूरे देश के मुकाबले डेथ रेट 0.93 प्रतिशत है वहीं रिकवरी रेट 42.10 प्रतिशत हो गई है।  

    • आयुष कार्यालय गुमला ने आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा तैयार किया

    लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये जिला आयुष कार्यालय गुमला द्वारा 04 मुख्य सामग्रियों के मिश्रण से आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा तैयार किया गया है। इस आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम में सहायक रहेगी। इस काढ़े का रोजाना 2 से 3 बार सेवन करने से रोग प्रतिरेधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। मिश्रण में इस्तेमाल की गई सामग्रियां जैसे तुलसी, दालचीनी, सौंठ एवं गोलमिर्च में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कोरोना वायरस के साथ-साथ खांसी, सर्दी जैसे कई रोगों से हमें बचाता है। आने वाले दिनों में यह आयुर्वेदिक काढ़ा जिले के तमाम कोविड केयर सेंटर एवं क्वारनटाईन केंद्रों में रहने वाले श्रमिक बंधुओं व अन्य लोगों तथा जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में 3 मिला और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 333
    Next Article हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से होगा शिकायतों का निपटारा : उपायुक्त

    Related Posts

    गुमला

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025
    झारखंड

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025
    झारखंड

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.