Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सांसद खेल महोत्सव का समापन, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया यह संदेश
    झारखंड

    सांसद खेल महोत्सव का समापन, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया यह संदेश

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सांसद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस मौके पर देशभर के 237 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि खेल के मैदान में कोई हारता नहीं, केवल सीखता है। उनका यह संदेश सुनकर रांची के ओटीसी ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ियों ने जोरदार तालियों से प्रतिक्रिया दी।

    पीएम मोदी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में 290 से अधिक सांसदों की भागीदारी रही, जबकि 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने कहा कि खेल का प्रभाव जितना बड़ा होगा, इसका परिणाम भी उतना ही सकारात्मक होगा। शहरों और गांवों के युवा इसमें शामिल हुए, जिससे खेल को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया है। पीएम ने बताया कि अब खेल चयन प्रतिभा के आधार पर हो रहा है, न कि पहचान के आधार पर। समापन समारोह में रांची के ओटीसी ग्राउंड में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे। कार्यक्रम में छऊ नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खिलाड़ियों को टी-शर्ट दी गई और फुटबॉल टीमों को दो नेट और एक-एक फुटबॉल प्रदान किया गया।

    सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 20 अगस्त से हुई थी और यह करीब चार महीने तक चला। इस दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, मैराथन और बुशू जैसे कुल 8 खेलों में प्रतियोगिता हुई। अकेले फुटबॉल में 147 टीमों ने भाग लिया। रांची लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा में हर दिन तीन-चार मैच आयोजित किए गए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि इस खेल महोत्सव से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा सामने आई है। पीएम मोदी के प्रेरक संबोधन से युवा और अधिक उत्साहित हुए हैं, जिसका लाभ आने वाले 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाई देगा।

    Also Read : PLFI उग्रवादियों ने क्रशर प्लांट में घुसकर की फा’यरिंग, 20 लाख की लेवी मांगी

    and PM Modi addressed the youth. The Sansad Khel Mahotsav (Parliamentary Sports Festival) concluded पीएम मोदी ने युवाओं को किया संबोधित सांसद खेल महोत्सव का समापन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI उग्रवादियों ने क्रशर प्लांट में घुसकर की फा’यरिंग, 20 लाख की लेवी मांगी
    Next Article एक्सीडेंट में शख्स की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर श’व रख किया प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.