Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»विधानसभा घेरने पहुँचे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, जवानों ने बरसायीं लाठियाँ   
    झारखंड

    विधानसभा घेरने पहुँचे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, जवानों ने बरसायीं लाठियाँ   

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023Updated:December 21, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम कार्य दिवस पर आज विधानसभा से कुछ दूरी पर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विभिन्न संगठनों ने भी हंगामा शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़ गए. मौके पर बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षाबल के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया मगर विफल रहे. प्रदर्शनकारियों को रुकता ना देख सुरक्षाबल के जवानों ने खदेड़ते हुए उन पर लाठियां भांजी.

    इस बीच पंचायत सचिवालय स्वंयसेवक संघ के सदस्य भी विधानसभा का घेराव करने के लिए पुलिस का घेरा तोड़कर आगे बढ़ रहे थे, इस पर सुरक्षाबल के जवानों ने दूसरे बैरिकेडिंग के पास उन्हें भी रोक दिया. इस पर पंचायत सचिवालय स्वंयसेवक संघ के प्रदर्शनकारी दूसरे बैरिकेडिंग को भी तोड़कर आगे बढ़ने लगे. इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने संघ के सदस्यों पर लाठियां बरसाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की. इस बीच सुरक्षा बल के जवानों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोंक-झोंक हुई. लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए. उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस तक का भी उपयोग करना पड़ा.

    Assembly Gherao Jharkhand Assembly johar live news protestors जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड विधानसभा प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरंजय सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट में पेश हुए हर्ष सिंह, गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश
    Next Article उपराष्ट्रपति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान : बीजेपी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.