Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»दोगुने-तिगुने हुए सब्जियों के दाम, अभी राहत के आसार नहीं
    देश

    दोगुने-तिगुने हुए सब्जियों के दाम, अभी राहत के आसार नहीं

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2020Updated:August 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    रांची। मानूसन के मेहरबान होने से एक तरफ खरीफ फसलों की बंपर पैदावार की उम्मीद की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश और बाढ़ के कारण हरी सब्जियों की किल्लत होने से इनके दाम आसमान छू गए हैं। बीते दो महीने में ज्यादातर सब्जियां दो से तीन गुनी महंगी हो गई हैं। बरसात से देश में बने हालात के बीच सब्जियों की महंगाई से फिलहाल राहत की उम्मीद के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस महीने हरी साग-सब्जियों के साथ-साथ आलू और प्याज के दाम में भी काफी इजाफा हो गया है।

    झारखंड समेत देश के विभिन्न भागों में हुई भारी बारिश और बाढ़ के हालात के चलते हरी सब्जियों की आवक घटने से इनकी कीमतों में भारी इजाफा हो गया है। आलू, प्याज, टमाटर समेत तमाम हरी सब्जियों के दाम आसमान चढ़ गए हैं।

    राजधानी में बैंगन, लौकी और तोरई 40 से 50 रुपये किलो मिल रही है। फूलगोभी 120 रुपय किलो तो शिमला मिर्च 100 रुपये किलो हो गई है। प्याज जो 20 रुपये किलो मिल रहा था, अब 30 रुपये किलो से ऊंचे भाव पर मिलने लगा है। टमाटर, जिसे किसान जून महीने में औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर थे। हालांकि, इस समय दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में 60-70 रुपये किलो ग्राहकों को मिल रहा है।

    आजादपुर मंडी एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसल खराब होने से सब्जियों की आवक पर असर पड़ा है।

    नोएडा के खुदरा सब्जी विक्रेता अखिलेश ने बताया कि थोक मंडियों से ही सब्जियां ऊंचे भाव पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बरसात में सब्जियां ज्यादा खराब होती हैं।

    आजादपुर मंडी में प्याज का थोक भाव शनिवार को 6.25 रुपये से 16 रुपये प्रति किलो था। वहीं, आलू का का थोक भाव 13 रुपये से 44 रुपये प्रति किलो, जबकि टमाटर का थोक भाव आठ रुपये से 43.50 रुपये प्रति किलो रहा।

    कारोबारियों ने बताया कि अब लोग बाहर होटल, ढाबा व रेस्तरां में भी खाने के लिए जाने लगे हैं, जिससे सब्जियों की खपत बढ़ गई है। इसलिए कीमतों में इजाफा हुआ है।

    दिल्ली-एनसीआर में सब्जियों के खुदरा भाव (रुपये प्रतिकिलो) :

    आलू 35-40, फूलगोभी-120, बंदगोभी-40, टमाटर 60-70, प्याज 30, लौकी/घीया-50, भिंडी-50, खीरा-50, कद्दू-30, बैंगन-50, शिमला मिर्च-100, तोरई-40-50, करैला-40, परवल 60-70, बींस-80, मटर-200।

    जून में सब्जियों के खुदरा दाम (रुपये प्रति किलो) :

    आलू 20-25, फूलगोभी 30-40, टमाटर 20-30, प्याज 20-25, लौकी/घीया-20, भिंडी-20, खीरा-20, कद्दू 10-15, बैंगन-20, शिमला मिर्च-60, तोरई-20, करेला 15-20।

    Latest news National news Online news vegetable
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : महागठबंधन से अलग होने के बाद मांझी ने अपनाई ‘वेट एंड वाच’ की रणनीति
    Next Article झारखंड सहित 11 राज्यों मेंं अगले 5 दिन खतरनाक मौसम के आसार, रेड से लेकर ओरेंज अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.