Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»“गरीब धूल में, अधिकारी ऐश में, देना होगा हिसाब”… DMFT फंड पर बाबूलाल का तीखा हमला
    झारखंड

    “गरीब धूल में, अधिकारी ऐश में, देना होगा हिसाब”… DMFT फंड पर बाबूलाल का तीखा हमला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2026Updated:February 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में DMFT फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि झारखंड में DMFT फंड की लूट और गड़बड़ी पर अब संज्ञान लिया जा रहा है।

    झारखंड में DMFT फंड की लूट और दुरुपयोग की घटनाओं पर संज्ञान लेने के लिए केंद्र सरकार का आभार!

    खनन प्रभावित क्षेत्रों में गरीब जनता के फेफड़े धूल फांकने और प्रदुषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, जबकि DMFT फंड के पैसे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संरक्षण में कई जिलों के डीसी…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) February 9, 2026

    “गरीब धूल खा रहे, अफसर ऐश कर रहे”

    बाबूलाल मरांडी ने अपने बयान में कहा कि खनन प्रभावित इलाकों में रहने वाले गरीब लोग आज भी धूल और प्रदूषण के बीच सांस लेने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर DMFT फंड का पैसा सीएम हेमंत सोरेन के संरक्षण में जिलों के डीसी अपने बंगले चमकाने, डाक बंगला बनवाने और जिम तैयार कराने में खर्च कर रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य बताया।

    “DMFT का पैसा सजावट और जिम के लिए नहीं”

    उन्होंने कहा कि सरकार पहले से ही डीसी और अधिकारियों को अच्छा वेतन और सभी जरूरी सुविधाएं देती है। ऐसे में DMFT जैसे फंड, जो खनन प्रभावित इलाकों के विकास और लोगों की मदद के लिए हैं, उनका इस्तेमाल बंगले सजाने या जिम बनाने में करना सीधा अपराध है।

    सीएम और अधिकारियों से हिसाब मांगने की बात

    बाबूलाल मरांडी ने साफ कहा कि DMFT फंड का दुरुपयोग करने वाले सीएम हेमंत सोरेन और इससे जुड़े सभी अधिकारियों को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को सजा भी भुगतनी पड़ेगी।

    Also Read : सियासी जंग: राबड़ी ने CM से मांगा इस्तीफा, नीतीश ने दिया करारा जवाब

    Babulal marandi Bjp central government corruption allegations development fund district commissioner DMFT Fund DMFT फंड fund misuse Hemant Soren Jharkhand Politics mining-affected areas social media statement केंद्र सरकार खनन प्रभावित क्षेत्र जिला उपायुक्त झारखंड राजनीति फंड दुरुपयोग बाबूलाल मरांडी भाजपा भ्रष्टाचार आरोप विकास फंड सोशल मीडिया बयान हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसियासी जंग: राबड़ी ने CM से मांगा इस्तीफा, नीतीश ने दिया करारा जवाब
    Next Article चलते-चलते अचानक फट गया पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी का टायर, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026
    क्राइम

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026
    Latest Posts

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.