Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 11:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पुलिस ने मजदूर हत्याकांड का किया खुलासा, खौफ पैदा करने के लिए किया गया था हत्या
    झारखंड

    पुलिस ने मजदूर हत्याकांड का किया खुलासा, खौफ पैदा करने के लिए किया गया था हत्या

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के मांझा टोली के शंख मोड़ स्थित चिमनी भट्ठा के मजदूर घूरन मल्लाह का पहले अपहरण किया गया। इसके बाद हत्या कर दी गई। पूरे घटनाक्रम को ईंट भट्‌ठा मालिक से लेवी वसूलने के लिए अंजाम दिया गया। खौफ पैदा करने के लिए तीन अपराधियों ने एक साथ मिलकर मजदूर का कत्ल किया। मजदूर को पहले लाठी-डंडे से पीटा गया। फिर पत्थर से कूचकर मार डाला गया। शव को फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने समरुल्ला अंसारी नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह सदर थाना क्षेत्र के छोटा अंबवा गांव का रहने वाला है। घटना में शामिल दो अपराधी छोटा अंबवा गांव के सरोज अंसारी व तेहाद अंसारी अब भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    रायडीह थाना में SDPO सिरील मरांडी व पुलिस इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने बताया कि 16 मार्च को रात को भट्ठा मजदूर घूरन मल्लाह की हत्या करने के लिए अपराधियों ने अपहरण कर लिया गया था। घटना के बाद 17 मार्च को रायडीह थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मजदूर की सकुशल बरामदगी को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग लिया गया। र पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लग पाया। गत 21 मार्च को मजदूर का शव पुराना रायडीह के चेटली जंगल के पहाड़ से बरामद किया गया। मामले का पता चलाने के लिए SP डॉक्टर एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर SIT टीम का गठन किया गया।

    इस टीम में उनके अलावा इंस्पेक्टर बैजू उरांव, थाना प्रभारी अमित कुमार, शिवम गुप्ता, विनय कुमार व तपेश्वर बैठा शामिल रहे। टीम तकनीकी सेल के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने में जुट गई। इस दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस घटना के मास्टरमाइंड को ढूंढ निकाला।

    गिरफ्तारी के बाद समरुल्ला अंसारी ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी। घटना को अंजाम देने में शामिल रहे साथियों सरोज अंसारी व तेहाद अंसारी के नाम का खुलासा किया। समरुल्ला ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन मजदूर का अपहरण किए जाने के बाद उसके मोबाइल से भट्ठा के मुंशी को फोन कर दो लाख रुपये लेवी की मांग की गई । मुंशी ने इस दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

    अपराधियों का उद्देश्य भट्ठा मालिक सतीश नायक से लेवी वसूली करना था। अपराधियों ने मजदूर की हत्या मालिक को डराने के लिए किया। SDPO ने कहा कि गिरफ्तार समरुल्ला अंसारी एक पेशेवर अपराधी है।पूर्व में भी वह चोरी लूट आदि मामलों में जेल जा चुका है।जेल में लंबे समय तक रहने के बाद वह फिर से आपराधिक घटनाओं में लिप्त हो गया था।उसके द्वारा किए गए हत्या की यह पहली व जघन्य अपराध है। SDPO ने कहा कि इस घटना में शामिल दो और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: ACB की टीम ने 11 हजार रिश्वत लेते पंचायत सेवक को किया गिरफ्तार
    Next Article ढाई किलो अफीम के साथ अफीम तस्कर गिरफ्तार, नक्सली और उग्रवादियों को करता था फंडिंग

    Related Posts

    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025
    जमशेदपुर

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.