Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 9:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रघुवर के नेतृत्व में कोल्हान क्षेत्र की तस्वीर बदल गईः रमेश हांसदा
    झारखंड

    रघुवर के नेतृत्व में कोल्हान क्षेत्र की तस्वीर बदल गईः रमेश हांसदा

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । भाजपा के संथाल परगना के सह प्रभारी रमेश हांसदा ने कहा कि बीते 5 वर्षों में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की वजह से कोल्हान क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। कोल्हान के क्षेत्र में अगर जमशेदपुर को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्र काफी पिछड़े थे। 14 वर्षों तक गैर भाजपाई सरकारों ने क्षेत्र में विकास के कोई भी काम नहीं किया। भाजपा की स्थाई सरकार की वजह से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुले।
    उन्होंने कहा कि पोटका में 12843 घरों तक बिजली पहुंचाई गई जबकि 376.51 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया गया। सरायकेला-खरसावां के आमदा में खादी पार्क के निर्माण होने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला। सरायकेला-खरसावां का यह क्षेत्र तसर के लिए काफी प्रसिद्ध है। खादी पार्क  में प्रशिक्षण उत्पादन और बिक्री की व्यवस्था कराई गई है। खादी से जुड़ने की वजह से क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर पहले से बेहतर हुआ है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में एनयूएलएम के तहत 5364 लाभुकों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण एवं 2234 लाभुकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
    उन्होंने बताया कि चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में दो नये विद्युत सब स्टेशन का निर्माण जारी है। इसके अलावा बिजली की 262 किलोमीटर लाइन बिछायी गयी है। साथ ही 246 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। इसका लाभ यह हुआ कि 8024 घरों को बिजली मिली। चाईबासा में ही 33.16 करोड़ की लागत से 27641 शौचालयों का निर्माण हुआ। घाटशिला में स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं के तहत 7579 लाभार्थियों के बीच 8400000 के ऋण वितरित किए गए। इसके अलावा पूरे कोल्हान क्षेत्र में विकास की विभिन्न योजनाओं से परिवर्तन साफ नजर आ रहा है, जो क्षेत्र पिछड़ा था अब वहां की तस्वीर बदल चुकी है। यह सब भाजपा की डबल इंजन की सरकार की वजह से संभव हो पाया है। हांसदा ने कहा कि इस चुनाव में भी जनता स्थायित्व और विकास चाहती है और इस वजह से चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 वर्षों में रघुवर सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए काफी कुछ कियाः विद्युत वरण महतो
    Next Article आरबीआई के विकास अनुमान घटाने से लुढ़का शेयर बाजार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025
    झारखंड

    सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…

    October 22, 2025
    गढ़वा

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    October 22, 2025
    Latest Posts

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025

    सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…

    October 22, 2025

    चिराग पासवान बोले- जल्दबाजी नहीं, अगली बार खुद लड़ूंगा चुनाव, मेरा लक्ष्य CM बनना…

    October 22, 2025

    खेसारी लाल यादव और पत्नी चंदा देवी ने छपरा में किया जोरदार रोड शो, जनता ने दिखाई जबरदस्त उत्सुकता…

    October 22, 2025

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.