Khunti : खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि गांवों का समग्र विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रविवार को उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के जोबे, मांहिल और कुमकुमा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।
विधायक ने युवाओं, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों का एक-एक करके समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने क्षेत्र की जरूरतें विधायक के सामने रखीं। इस दौरान सिलादोन पंचायत के अध्यक्ष सुखराम मुंडा, पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। राम सूर्या मुंडा ने कहा कि पंचायत स्तर पर आवश्यक पहल करते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
Also Read : अब ग्रामीण लोग इलाज के लिए बाहर नहीं जाएंगे : रबीन्द्रनाथ महतो


