Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बढ़ेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कितने… जानें
    झारखंड

    झारखंड में बढ़ेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कितने… जानें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब झारखंड में कुल 180 सीएम उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जाएंगे। फिलहाल राज्य में 80 CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कार्यरत हैं। नई योजना के तहत शिक्षा विभाग इनकी संख्या बढ़ाकर 180 करने की तैयारी में जुटा है। सरकार का उद्देश्य है कि हर जिले और प्रखंड स्तर पर छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके, ताकि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध हो।

    सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रमुख सुविधाएं

    नए स्थापित होने वाले सभी स्कूलों को CBSE से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अगले शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों का संचालन CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। झारखंड के सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई होगी और शिक्षण अंग्रेजी माध्यम में किया जाएगा। छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासरूम और आईसीटी लैब, आधुनिक विज्ञान और गणित प्रयोगशालाएं, तथा समृद्ध पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, खेलकूद की आधुनिक सुविधाएं, कौशल आधारित शिक्षा, और छात्रों के लिए मुफ्त किताबें और पोशाक भी प्रदान की जाएंगी, ताकि हर बच्चे को समग्र और उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त हो सके।

    कक्षाओं की व्यवस्था

    नई योजना के तहत चयनित मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों को अलग-अलग स्तर पर पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। इसमें 22 स्कूलों में कक्षा 1 से 10 तक, 48 स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक, 6 स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक और 24 स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक शिक्षा की व्यवस्था होगी। इस तरह छात्रों को एक ही परिसर में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक पढ़ाई का अवसर प्राप्त होगा, जिससे उनकी शैक्षणिक निरंतरता और सुविधाओं तक पहुंच में सुधार होगा।

    शिक्षा विभाग की तैयारी और अपग्रेडेशन

    राज्य सरकार की योजना आगे चलकर 500 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलने की है। पहले चरण में 100 स्कूलों का चयन किया गया है, जिनमें से 59 विद्यालय प्रखंड स्तर पर संचालित होंगे इसके साथ ही इन स्कूलों का चयन इस सोच के साथ किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी शिक्षा मिल सके और प्रखंड स्तर पर ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    Also Read: पीएम ने असम को दी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी

    CBSE school CBSE स्कूल Chief Minister's School of Excellence CM School of Excellence CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस Education Department Education news Education Reform free books Hemant Soren ICT lab Jharkhand news Library mathematics laboratory modern education Rural Education science laboratory skill-based education Smart Classrooms sports facilities आईसीटी लैब आधुनिक शिक्षा कौशल आधारित शिक्षा खेलकूद सुविधाएं गणित प्रयोगशाला ग्रामीण शिक्षा झारखंड झारखंड समाचार Jharkhand पुस्तकालय मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मुफ्त किताबें विज्ञान प्रयोगशाला शिक्षा खबर शिक्षा विभाग शिक्षा सुधार स्मार्ट क्लासरूम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम ने असम को दी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी
    Next Article गिरिडीह में जंगली हाथी का आतंक, गांवों में घुसकर मचाई तबाही

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.