Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 2:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»जीएसटी दरें बढ़ने की खबरों से व्यापारी वर्ग घबराया, पत्र लिख प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
    कारोबार

    जीएसटी दरें बढ़ने की खबरों से व्यापारी वर्ग घबराया, पत्र लिख प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। जीएसटी दरों को एक बार फिर से निर्धारित किये जाने की खबरों से व्यापारी वर्ग एक बार फिर घबरा गया है। उसे आशंका है कि व्यापार में मंदी के बीच एक बार फिर जीएसटी की दरें बढ़ाई जा सकती हैं। यही कारण है कि भारतीय व्यापारियों के एक शीर्ष संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जीएसटी की दरें न बढ़ाये जाने की अपील की है। यह संगठन भाजपा से जुड़ा है और इसके अध्यक्ष पूर्व भाजपा सांसद श्याम बिहारी मिश्र हैं।
    संगठन ने प्रधानमंत्री से इस बात की भी अपील की है कि जीएसटी भरने में व्यापारियों को अभी भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए किसी वजह से सही समय पर निर्धारित समय पर कर न चुकाने वाले व्यापारियों को दंडित न किया जाये, बल्कि इसके लिए उसे कुछ और अधिक समय दिया जाए। देश के व्यापारियों और अनेक औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपील की है।
    व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी अदा करने के लिए इसे अंतिम दिनों में भरने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसका सर्वर भारी संख्या में व्यापारियों का बोझ नहीं उठा पाता है। इस समस्या से बचने के लिए व्यापारियों ने जीएसटी सर्वर की क्षमता बढ़ाए जाने की सलाह दी है।
    संगठन के मुताबिक सरकार को कर चोरी रोकनी चाहिए, लेकिन इसके लिए ईमानदार व्यापारियों पर कठोरता की बजाय लचीला रुख अपनाना चाहिए। जीएसटी की कुछ जानकारी प्रतिमाह के आधार पर भरनी पड़ती है। लेकिन व्यापार हमेशा दो पक्षों के बीच होता है, जिसमें कई बार दूसरे पक्ष से उचित जवाब आने में समय लग जाता है, इसलिए इस जानकारी को सही समय पर देना संभव नहीं हो पाता।

    इसका परिणाम होता है कि व्यापारियों के लेनदेन में असंतुलन दिखता है, जिसे सही समय पर उचित ठहराना संभव नहीं हो पाता। व्यापारियों ने इस जानकारी को देने की समय सीमा तीन महीने या छमाही आधार पर दिए जाने की सुविधा देने की मांग की है।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी युविका चौधरी बनीं फैशन उद्यमी
    Next Article बिहार : नगर विकास एवं आवास विभाग में जूनियर इंजीनियर और क्लर्क समेत 805 पदों पर भर्तियां

    Related Posts

    कारोबार

    भारत में टेस्ला की एंट्री: 15 जुलाई को मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा

    July 11, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    July 11, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार में धीमी बढ़त के साथ सपाट खुला कारोबार, फार्मा सेक्टर पर नजर

    July 10, 2025
    Latest Posts

    गाद प्रबंधन नीति से मिलेगी बिहार को बाढ़ से राहत, गंगा-कोसी में जल्द शुरू होगा नियंत्रण अभियान

    July 11, 2025

    फतुहा में 50 लाख की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    July 11, 2025

    लालू-तेजस्वी के घर पहुंची किन्नरों की टोली, नवजात इराज को दिया आशीर्वाद

    July 11, 2025

    तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    July 11, 2025

    देवघर से देश के बड़े शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहां देखें टाइम टेबल

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.