Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एयरपोर्ट कंट्रोलर की हत्या का खुलासा : कार बैक करने के विवाद में हुई थी हत्या
    झारखंड

    एयरपोर्ट कंट्रोलर की हत्या का खुलासा : कार बैक करने के विवाद में हुई थी हत्या

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में कंट्रोलर के पद पर तैनात सोनू मरांडी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक सोनू की हत्या कार बैक करने के विवाद में पीट पीटकर हुई थी. हत्या के आरोपी अमन चंद्र उर्फ सूरज को पुलिस ने हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. दरअसल पूरी घटना 28 मई की है, जब एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू मरांडी घर लौट रहे थे. तभी खुखमा टोली में विपरीत दिशा से चार पहिया वाहन में आरोपी अमन भी आ रहा था.

    दोनों की कार आमने सामने हो गई. कंट्रोलर ने आरोपी से कार को पीछे करने का आग्रह किया. यह भी कहा कि वह थोड़ा पीछे कर लेगा तो जाम नहीं लगेगी और निकल जाएगा. इतना सुनते ही आरोपी भड़क गया और गाली गलौज के साथ कंट्रोलर के साथ मारपीट शुरू कर दी. कंट्रोलर की लात घूंसो से पिटाई की गई.

    इस घटना में कंट्रोलर के सिर पर गंभीर चोट लगी और वे अचेत होकर सड़क पर गिर गए. जिसके बाद आरोपी कार को पीछे कर भाग निकला. सड़क पर अचेत पड़े कंट्रोलर के परिजनों को जब इसकी सूचना दी गई तो आनन फानन में उनको आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद इलाज के दौरान मंगलवार (31 मई ) देर रात को इलाज के दौरान कंट्रोलर सोनू मरांडी की मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया.

    हत्या का मामला दर्ज: बता दें कि मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी.आसपास के लोगों ने पुलिस घटना की जानकारी दी थी. जिसके बाद मामले में आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था. इसी बीच 31 मई की रात कंट्रोलर की मौत हुई तो फिर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने आरोपी के हजारीबाग स्थित घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article बनारसी टमाटर चाट: फैमिली को घर बैठे बनारस घुमाएं, घी में बनी चाट खिलाकर

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.