बच्ची को सुला कर बाथरूम में नहाने गयी माँ लौटी, तो बेटी तब्दील थी राख में, पुलिस जुटी जांच में

Joharlive Team

रांची। अनगड़ा थाना क्षेत्र के राहे प्रखंड के भेलवाटिकर गांव में 42 दिन की बच्ची को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह करीब 9.30 बजे की है। बच्ची की माँ सुनीता देवी 45 मिनट के लिए बच्ची से दूर हटी और घटना को अंजाम देकर अज्ञात अपराधी फरार हो गए। खोजबीन के बाद बच्ची कुछ दूर जलते हुए मिली। बच्ची की माँ ने कहा कि सुबह 9 बजे बच्ची को सुला कर स्नान करने चली गयी। घर में उस वक़्त कोई नही था। नहाने के बाद सुबह करीब 9:45 बजे वापस आयी तो बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन के बाद बच्ची को घर से 200 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में जलती हुई मिली। बच्ची का बॉडी पूरी तरह से जल गया था। फिर बच्ची की माँ ने पति भवेश्वर महतो को सूचना दी। वह रांची में रह कर मजदूरी करता है।सूचना मिलने के बाद आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो भी गांव पहुँचे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक घटना को अंजाम देने वाले कि शिनाख्त नहीं हो सकी है।