Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 7:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»झांगुर गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई संगीन वारदातों को दे चुका है अंजाम
    गुमला

    झांगुर गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई संगीन वारदातों को दे चुका है अंजाम

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2025Updated:December 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले में 23 वर्षों से आतंक मचाने वाले झांगुर गिरोह के मुखिया रामदेव उरांव को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से किया गया।

    रामदेव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गुमला, बिशुनपुर, चौनपुर और घाघरा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण, ठेकेदार और खदान संचालक लंबे समय से उसकी रंगदारी और अत्याचार का सामना कर रहे थे। लोगों का कहना है कि अब इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा।

    50 से अधिक संगीन मामले दर्ज

    रामदेव उरांव पर 2002 से नरसंहार, अपहरण, रंगदारी, गोलीबारी और आगजनी जैसे 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। 20 जनवरी 2025 को घाघरा के देवरागानी में हुई पुलिस मुठभेड़ में वह फरार हो गया था। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।

    खुफिया जानकारी के आधार पर रांची में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस फिलहाल उसे एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि पूछताछ से गिरोह के हथियार, फंडिंग नेटवर्क और सक्रिय सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

    पहले 30 से अधिक हथियारबंद कैडर थे साथ

    एक समय रामदेव 30 से अधिक हथियारबंद कैडरों के साथ चलता था। उसने मारकुस मुंडा की हत्या करके गिरोह की कमान अपने हाथ में ली थी। लेकिन पुलिस के लगातार दबाव और कमजोर नेटवर्क के कारण उसकी ताकत धीरे-धीरे घटती गई। गिरफ्तारी के समय वह केवल 5-6 लोगों के सहारे जंगल और शहरी इलाकों में छिपता फिर रहा था।

    रामदेव ने छह शादियां की थीं, लेकिन पुलिस दबाव के बाद कई पत्नियां रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं। उसका देवरागानी स्थित पैतृक घर कुर्की-जब्ती के बाद खंडहर में बदल चुका है।

    has been arrested. Ramdev Oraon the head of the Jhangur gang that had been terrorizing for 23 years
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौ’त
    Next Article रांची में शुरू हुई ‘ट्री एम्बुलेंस’ सेवा, शहर के इतने पेड़ों को मिला नया जीवन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Latest Posts

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.