Ramgarh : झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा मंगलवार को राजधानी रांची से रवाना होकर उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) पहुंची। गुरुजी को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। पूरा गांव गमगीन माहौल में डूबा रहा।
रांची से नेमरा तक की यात्रा भावनाओं से भरी रही। जगह-जगह लोगों ने सड़कों के किनारे खड़े होकर “गुरुजी अमर रहें” के नारे लगाए। श्रद्धालु फूल बरसाकर अपने नेता को अंतिम सलामी दे रहे थे। यात्रा के दौरान हर पड़ाव पर लोगों की भीड़ लगी रही, हर चेहरा नम और दिल उदास था।
गौरतलब है कि शिबू सोरेन ने झारखंड के अलग राज्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वे राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके निधन से झारखंड ही नहीं, पूरा देश शोक में डूबा है।
गांव नेमरा में अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमला व्यवस्था में लगा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Also Read : पचमहला गो’लीकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जल्द जेल से होंगे रिहा
Also Read : जंगल से लौटते वक्त नदी पार करते समय डूबीं एक ही परिवार की तीन महिलाएं