Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अपहरण का मामला निकला झूठा, प्रेम-प्रसंग में भागी थीं सगी बहनें
    क्राइम

    अपहरण का मामला निकला झूठा, प्रेम-प्रसंग में भागी थीं सगी बहनें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 16, 2025Updated:January 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सगी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ‘खोदा पहाड़, निकली चूहिया’ वाली कहावत जैसी हो गयी राजधानी रांची से अचानक गायब हुई दो सगी बहनों की कहानी। रांची पुलिस ने बीते 11 जनवरी को गायब हुई हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्ट्रीट रोड की रहने वाली 20 साल की रहनुमा परवीन और उसकी सगी बहन 18 साल की अमरीना परवीन को खोज निकाला है। दोनों कर्नाटक में मिलीं। जिस रोज ये दोनों बहनें गायब हुई थीं, उस रोज से रांची पुलिस की नींद उड़ गयी थी। मामले में अज्ञात टेम्पो ड्राइवरों के खिलाफ अपहरण का केस तक दर्ज कर लिया गया था। पुलिस-प्रशासन के छोटे-बड़े अधिकारी से लेकर हेल्थ मिनिस्टर और सांसद तक काे दोनों बहनों के घर जाना पड़ा। युवा सीएम हेमंत सोरेन खुद इस मामले पर नजर रखे हुए थे। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में SIT बनायी गयी। कोतवाली DSP, सिटी DSP के अलावा हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, कोतवाली, बीआइटी, पंडरा, पुंदाग, एससी-एसटी, खरसीदाग ओपी और खेलगांव ओपी प्रभारी को SIT में शामिल किया गया था। टेक्निकल सेल की मदद ली गयी। बहनों के मोबाइल का आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला था। करीब पांच दिनों की ताबड़तोड़ छानबीन के बाद दोनों बहनों का लोकेशन कर्नाटक में मिला। रांची से कर्नाटक गयीं पुलिस की स्पेशल टीम ने दोनों बहनों को सही सलामत रिकवर कर लिया। वहीं, उनके साथ दो लड़कों को भी कस्टडी में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़का रांची का रहने वाला है। वहीं, दूसरा हैदराबाद का रहने वाला बताया गया।

    पुलिस के सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दोनों बहनें इश्क के चक्कर में अपनी मर्जी से भागीं थीं। पूरी प्लानिंग पहले से की गयी थी। तय प्लानिंग के अनुसार दोनों बहनें बीते 11 जनवरी को आधार कार्ड अपडेट करवाने के बहाने अपने घर से निकली थीं। घर में उन्होंने बताया था कि आधार कार्ड अपडेट कराने के वास्ते कांटाटोली स्थित आधार के दफ्तर जा रही हैं। शनिवार को दिन के करीब साढ़े 12 बजे दोनों बहनें घर से निकल गयी। इसके बाद दिन के करीब 1:20 बजे एक बहन ने फोन कर अपने पिता से कहा कि “ऑटो चालक ने हमलोगों से मोबाइल और पर्स छीन लिया है। हमलोगों को जबरदस्ती कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है।” इतना बोलने के बाद फोन काट दिया और अपने दो दोस्त के साथ रांची छोड़ दी। दोनों बहनें शादी करने के मकसद से घर से भागी थीं।
    इधर, गठित SIT दोनों बहनों और उसके दोस्तों को लोकर बीत देर शाम रांची पहुंच गयी। आज यानी गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

    Also Read : रांची से गायब दोनों बहनें कर्नाटक में मिली, कब लौटेगी… जानें

    real sisters had run away due to love affair The kidnapping case turned out to be false अपहरण का मामला निकला झूठा प्रेम-प्रसंग में भागी थी सगी बहनें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुत्ते ने तेंदुए को कैसे चटाई धूल, देखें VIDEO
    Next Article दादा के सीने पर बैठ मा’रा 38 बार छुरा…

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.