Ranchi : झारखंड बंद का असर रांची के जगन्नाथपुर इलाके में भी व्यापक रूप से देखा गया। बंद समर्थक शनिवार को मुख्य चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने बांस लगाकर सड़क को घेर लिया और छोटे-बड़े सभी वाहनों के आवागमन को पूरी तरह रोक दिया।
बंद के कारण जगन्नाथपुर के सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे। मुख्य चौक से लगभग तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में और आदिवासी अधिकारों की रक्षा की मांग के समर्थन में यह बंद रखा। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
Also Read : झारखंड बंद का राजधानी में असर, टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे लोग… देखें वीडियो

