Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात कालू लामा लेवी वसूलने बाद प्रेमिका को देता था गिफ्ट, पुलिस ने डकैती की योजना बनाते सात अपराधी को पकड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात कालू लामा लेवी वसूलने बाद प्रेमिका को देता था गिफ्ट, पुलिस ने डकैती की योजना बनाते सात अपराधी को पकड़ा

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • गिरोह का खर्च चलाने कालू लामा समेत गुर्गे वसूलते थे कारोबारियों से पैसा

    रांची। डकैती की योजना बनाते पुलिस ने कुख्यात कालू लामा उर्फ राजा लामा उर्फ नेपाली समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बरियातू व गोंदा थाना की संयुक्त कार्रवाई में रांची पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस पूछताछ में अपराधी कालू लामा ने बताया कि वह दो लड़की से प्रेम करता है। दोनों प्रेमिका बरियातू क्षेत्र की रहने वाली है।

    कालू के अपराधी चरित्र के होने की भी जानकारी दोनों प्रेमिका को है। इसके बावजूद कभी दोनों ने कालू को इससे दूर रहने को नहीं बोला। रंगदारी का पैसा मिलने के बाद कालू पहले अपनी दोनों प्रेमिका को गिफ्ट देता था। इसके बाद गिरोह के सदस्यों पर खर्च करता था।

    कालू ने पुलिस को यह भी जानकारी दिया कि दोनों युवती को इस बात की जानकारी थी कि कालू सिर्फ उसी से ही प्यार करता है। दोनों युवती को एक दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पूरे गिरोह को पकड़ने में बरियातू इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा, गोंदा इंस्पेक्टर अवघेश कुमार ठाकुर, एएसआई शाह फैसल, हवलदार अनिल मुर्मू, दिंगबर राम, रंजीत केरकेट्टा, अजीत कुमार सिंह, कृष्णा उरांव, श्याम सुंदर प्रसाद समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    • गुर्गों का खर्च चलाने के लिए वसूलता था पैसा

    पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार कालू ने बताया कि गिरोह व गुर्गो का खर्च चलाने के लिए कारोबारियों से पैसों की वसूली करता था। एदलहातु और गोंदा में जमीन कारोबारी पर गोली चलाने मामले में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है।

    गिरफ्तार अपराधियों में कालू लामा के अलावा किशोरगंज रोड नंबर 2 निवासी शैलेश बर्मन, रोड नंबर 5 निवासी शुभम विश्वकर्मा, चूना भट्ठा स्थित कैलाश नगर निवासी रोहित चौरसिया, एदलहातू निवासी शशि शर्मा, सूरज कुमार यादव और नीलेश प्रसाद वर्मा उर्फ गोलू उर्फ खबरी का नाम शामिल है। पुलिस ने कालू लामा के पास से एक पिस्टल तथा दो मिस फायर गोली और रोहित चौरसिया के पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा गोली और मोबाइल बरामद की है।

    • जोगो पहाड़ के पास बैठकर बना रहा था डकैती की योजना

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कालू लामा अपने सहयोगियों के साथ जोगो पहाड़ में बैठकर डकैती की योजना बना रहा है। सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, तो अपराधी भागने का प्रयास करने लगे।

    इस दौरान पुलिस ने 7 अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अपराधी मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ के दौरान भागने वाला अपराधी का नाम रोहित मुंडा बताया है। पुलिस फिलहाल रोहित मुंडा के बारे में जानकारी जुटा कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

    • रातू पुलिस को चकमा देकर भागा था कालू लामा

    कुख्यात कालू लामा पांच दिन पूर्व रातू पुलिस को चकमा देकर भागा था। रातू पुलिस ने नावा सोसो गांव में कुछ नेपाली युवक के बाहर से आकर रुकने की सूचना पर पहुंचे थे। सूचना यह भी मिली थी कि गांव में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। लोगों द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर रातू पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक घर में रुके हुए पांचों युवकों से पूछताछ की।

    पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी को रिम्स जाकर मेडिकल चेकअप कराने की बात कही। पुलिस पूछताछ के दौरान कालू ने अपना नाम राजा लामा बताया था। रातू पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कालू लामा का ही नाम राजा लामा भी है। पुलिस जैसे ही उसे पहचानने में देर कि वह मौके से अस्पताल जाने की बात कहकर फरार हो गया। अगले दिन पुलिस को यह जानकारी मिली की जिस राजा लामा को अस्पताल जाने की बात कह कर छोड़ा गया हुआ कुख्यात अपराधी कालू लामा था। इसके बाद पुलिस फिर से उसकी तलाश तेज कर दी जिसके बाद 20 अप्रैल की देर रात मुरला पहाड़ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: कोरोना योद्धा के साथ कृषि अधिकारी ने की बदसलूकी, लॉकडाउन पास मांगने पर करवाई उठक-बैठक
    Next Article सैलून की आड़ में चला रहा था सेक्स रैकेट, कॉल गर्ल समेत चार गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025
    Latest Posts

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025

    आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    June 19, 2025

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.