Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»पटना: चुनाव से पहले प्रत्याशी की हत्या, पोस्टर लगाने के विवाद में वारदात को दिया गया अंजाम
    बिहार

    पटना: चुनाव से पहले प्रत्याशी की हत्या, पोस्टर लगाने के विवाद में वारदात को दिया गया अंजाम

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना. बिहार में नगर निकाय के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो लेकिन प्रत्याशी लगातार चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं. इन सब के बीच कुछ ऐसी भी घटनाएं आ रही हैं जिनमें चुनावी रंजिश को लेकर हत्या तक कर दी जा रही है. ऐसा ही एक मामला पटना से आया है जहां चुनाव के पहले ही एक नेता ने अपने प्रतिद्वंदी की हत्या करवा दी, वो भी प्रोफेशनल शूटर्स को सुपारी देकर. हत्या का ये मामला पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से जुड़ा है जहां फुलवारी शरीफ के पेट्रोल पंप के पास 15 जनवरी को हुए कुंदन पाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मर्डर केस में पुलिस ने चार आरोपियों को हत्या में इस्तेमाल किए गए देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए चार लोगों में शूटर भी शामिल हैं. अपराधियों की पूछताछ में यह बातें खुलकर आईं कि नगर परिषद के चुनाव को लेकर हुई अदावत में इस घटना को अंजाम दिया.

    चंदन कुमार चुनाव में खड़ा होने वाला था और उसके पहले राकेश कुमार महतो उर्फ पप्पू जो पहले से ही खड़ा होने का ऐलान किया हुआ था की आपस में अदावत चल रही थी. पुलिस के मुताबिक चंदन ने राकेश के पोस्टर के नीचे अपना पोस्टर लगा दिया था और यही वजह रही कि दोनों में इसको लेकर अक्सर बहस भी होती थी. राकेश कुमार महतो अक्सर मृतक चंदन के दोस्तों से उसकी हत्या करवाने की बात भी करता था और जब चंदन ने राकेश कुमार महतो के बैनर के नीचे अपना बैनर लगाया तो राकेश को इससे बेइज्जती महसूस हुई.

    यही कारण है कि उसने शूटर्स को हायर कर उसकी हत्या करवा दी. पुलिस की गिरफ्त में आया शूटर चंदन कई मामलों में वांछित है और पेशेवर अपराधी है. वह रांची में रहकर बिहार में हत्या की घटना को अंजाम देता था. इस मामले में भी पांच लाख की सुपारी राकेश कुमार महतो की तरफ से दिया गया था जिसका खुलासा पुलिस ने किया है. इस केस में शूटर चंदन कुमार और उसके साथी लोपी कुमार उर्फ साहिल मंडेला कुमार और शुभम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
    Next Article जमशेदपुर: होटल में महिला को नशा देकर रेप, पति के साथ थाने पहुंची महिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.