Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जिन डॉक्टरों ने छोड़ दिया हॉस्पिटल उनके नाम पर प्रबंधन करता रहा मरीजों से वसूली, अब 1.12 करोड़ का लगा फाइन
    जोहार ब्रेकिंग

    जिन डॉक्टरों ने छोड़ दिया हॉस्पिटल उनके नाम पर प्रबंधन करता रहा मरीजों से वसूली, अब 1.12 करोड़ का लगा फाइन

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी में प्राइवेट हॉस्पिटलों की मनमानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. कहीं बिल के नाम पर शव को रोक लिया जाता है तो कहीं बिल के नाम पर मरीज को बंधक बना लिया जाता है. अब एक ताजा मामला शहर के जेनेटिक हॉस्पिटल का सामने आया है. जहां डॉक्टरों के हॉस्पिटल छोड़ने के बावजूद प्रबंधन के उनके नाम पर मरीजों को एडमिट कर इलाज करता रहा. इतना ही नहीं उनके नाम के सिग्नेचर और मुहर का भी इस्तेमाल किया गया. इस फर्जीवाड़े का सच सामने आने के बाद हॉस्पिटल पर झारखंड आरोग्य सोसायटी ने 1.12 करोड़ रुपए का फाइन लगाया है. वहीं पांच दिनों के अंदर फाइन की राशि जमा करने को कहा गया है. इसके अलावा झारखंड आरोग्य सोसायटी हॉस्पिटल प्रबंधन पर एफआईआर भी दर्ज कराएगी.

    क्या है पूरा मामला

    जेनेटिक हॉस्पिटल पर डॉक्टरों के फर्जी मुहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल करने का आरोप है. हॉस्पिटल पर लगाए गए जुर्माने में मरीजों से वसूली गई राशि के लिए 17.53 लाख रुपये और बिना सेवा दिए बिल बनाने के लिए 94.48 लाख रुपये फाइन लगाया हैं. जुर्माने की राशि से 5.89 लाख रुपये वसूल किए गए हैं. बाकी राशि 1.06 करोड़ रुपये जमा करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि शिकायतों की जांच सिविल सर्जन रांची ने की. जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों से पैसे लिए और डॉक्टरों के फर्जी मुहर व हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया. डॉक्टर के नौकरी छोड़ने के बाद भी सील का इस्तेमाल किया गया.

    ऐसे की गई गड़बड़ियां

    डॉ. भारद्वाज नारायण चौधरी ने जेनेटिक सुपर स्पेशियलिटी में अगस्त 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक काम किया था. इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी. लेकिन अस्पताल ने 31 अक्टूबर 2022 के बाद भी डॉ. चौधरी की सील और उनके हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया. उनके नाम पर इलाज करा रहे मरीजों से भुगतान भी लिया गया.

    डॉ. जय पलक ने दिसंबर 2022 तक इस अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं. लेकिन इस अवधि के बाद भी अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने और भुगतान लेने के लिए उनकी सील और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया है.

    जेनेटिक हॉस्पिटल झारखंड आरोग्य सोसायटी फाइन वसूली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में शादी समारोह में दो लोगों की गोली मारकर हत्या
    Next Article ओडिशा के राज्यपाल के बेटे पर राजभवन के अधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 100 से अधिक दुकानें ढहाईं, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    August 2, 2025
    झारखंड

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025
    गढ़वा

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, 100 से अधिक दुकानें ढहाईं, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    August 2, 2025

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025

    सिर दर्द की शिकायत के बाद मेडिका में भर्ती हुए विधायक अनंत प्रताप देव

    August 2, 2025

    झारखंड कांग्रेस OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए इस दिन राजभवन के सामने करेगी प्रदर्शन… जानें

    August 2, 2025

    CBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना, जानिए पूरी जानकारी…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.