Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»साइबर ठगों को लूटता था यह गिरोह, CSP संचालक को लूटा तो हो गया खेला
    क्राइम

    साइबर ठगों को लूटता था यह गिरोह, CSP संचालक को लूटा तो हो गया खेला

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा जिले में हाल ही में हुई लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। आज यानी शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में SP राजकुमार मेहता ने बताया कि बीते 11 जून को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के धसनियां गांव के पास मोटरसाइकिल सवार CSP संचालक श्रीपद मंडल से पिस्तौल के दम पर 60 हजार रुपये की लूट हुई थी। उसी दिन कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में भी 40 हजार रुपये की लूट की घटना हुई। इन दोनों मामलों में FIR दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम गठित की और जांच शुरू की।

    पुलिस

    बरामद समान

    अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चार लुटेरों रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी, शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम और हैदर अंसारी को गिरफ्तार किया। ये सभी जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन, एक बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल, एक अपाचे मोटरसाइकिल, देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और लूट की रकम में से 74 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

    पुलिस

    दो अन्य अभी भी फरार, तलाशी जारी

    SP ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से जिले में सक्रिय था और मुख्य रूप से साइबर अपराधियों को निशाना बनाता था। ये लोग बैंक या ATM से पैसे निकालने वाले साइबर ठगों की रेकी करते और फिर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। हालांकि, CSP संचालकों को लूटने की गलती ने इन्हें पुलिस के हत्थे चढ़ा दिया। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले की गहन जांच से और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी।

    छापेमारी में शामिल अधिकारी

    छापेमारी अभियान में पु.अ.नि. विकास कुमार यादव, बिंदापाथर थाना प्रभारी, चंदन कुमार तिवारी, मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, उमेश सिंह, राकेश रंजन, रंजीत कुमार साव, सुधीर कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य शामिल थे।

    Also Read : आईईडी ब्लास्ट में घायल एएसआई सत्यवान कुमार सिंह ने तोड़ दिया दम

    40 thousand rupees robbery 40 हजार रुपये लूट 60 thousand rupees 60 हजार रुपये armed robbery Bindapathar police station Crime news CSP operator CSP संचालक CSP संचालक को लूटा तो हो गया खेला Dhshaniya village FIR registered FIR दर्ज Jamtara Jamtara Police Jharkhand crime Karmatand police station motorcycle rider police investigation Police Revelation press conference robbery case robbery incidents Shripad Mandal SP Rajkumar Mehta SP राजकुमार मेहता Special Investigation Team the game was over This gang used to rob cyber thugs when they robbed the CSP operator अपराध समाचार कर्माटांड़ थाना जामताड़ा जामताड़ा पुलिस झारखंड अपराध धसनियां गांव पिस्तौल से लूट पुलिस जांच पुलिस. खुलासा प्रेस वार्ता बिंदापाथर थाना मोटरसाइकिल सवार लूट की घटनाएं लूट मामला विशेष जांच टीम श्रीपद मंडल साइबर ठगों को लूटता था यह गिरोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNEET यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, हनुमानगढ़ के महेश केसवानी बने टॉपर
    Next Article पशु तस्करों का गुमला पुलिस की तीखी चोट, 21 मवेशी जब्त कर इन्हें सौंपा

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.