Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 6:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो : जरीडीह इलाके में लगी आग, दो दुकानों में रखा सामान जलकर राख
    झारखंड

    बोकारो : जरीडीह इलाके में लगी आग, दो दुकानों में रखा सामान जलकर राख

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बालीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण आग लगी। इसमें दो दुकानों में रखा गया पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक दुकानदार झुलस गया है। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग को नियंत्रित करने के लिए JCB और दमकल की गाड़ियों की मदद ली गई। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना तुपकाडीह स्टेशन रोड की है।

    बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एक सुमित वस्त्रालय नाम की कपड़े की दुकान में लगी। इसके बाद आग ने पास के ही एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ा दुकान के मालिक दिलीप कुमार महतो को देररात आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दुकान का एक गेट खोल दिया। इस दौरान पूरी दुकान में गैस और धुआं भर गया था। आग की लपटें चारों तरफ फैल गई थीं। दुकानदार आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार, बालीडीह ओपी प्रभारी सुकुमार टुडू पुलिस बल के साथ रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।

    दुकान का दरवाजा खोलने के लिए JCB को बुलाया गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की तरफ से दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रात एक बजे आग को काबू करने का अभियान शुरू हुआ। करीब 4 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान दोनों दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: झारखंड के पूर्व राज्यपाल के शंकरनारायणन का निधन
    Next Article झारखण्ड पंचायत चुनाव: पहले चरण में महिलाओं का दबदबा, 29 को दिया जाएगा चुनाव चिन्ह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025
    झारखंड

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    सोनारी में महिला से सोने की चेन की छिनतई, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश जारी…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025

    शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर… जानें

    August 5, 2025

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की अफवाहें तेज, इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें डिलीट

    August 5, 2025

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.