Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Sep, 2025 ♦ 12:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»SIR की फाइनल लिस्ट आज होगी जारी, जुड़ सकते हैं 14 लाख नए वोटर
    ट्रेंडिंग

    SIR की फाइनल लिस्ट आज होगी जारी, जुड़ सकते हैं 14 लाख नए वोटर

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 30, 2025Updated:September 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SIR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : चुनाव आयोग (EC) मंगलवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की अंतिम मतदाता सूची जारी करने जा रहा है। अनुमान है कि इस सूची में करीब 7.3 करोड़ मतदाताओं के नाम होंगे, जिनमें लगभग 14 लाख नए वोटरों के नाम शामिल हो सकते हैं। इस लिस्ट के साथ बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां और तेज हो जाएंगी।

    SIR प्रक्रिया की शुरुआत और प्रगति

    चुनाव आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया जून 2025 में शुरू हुई थी। इसमें 7.89 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं से दोबारा फॉर्म भरवाए गए। 1 अगस्त को ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई, जिसमें 65 लाख वोटरों के नाम हटाए गए। इनमें मृतक, स्थायी रूप से बाहर गए लोग और डुप्लिकेट वोटर आईडी वाले शामिल थे।

    बिहार में 2003 के बाद पहली बार SIR प्रक्रिया 24 जून 2025 को शुरू हुई। इसका मकसद फर्जी, विदेशी नागरिकों, दोहरे और स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाना और नए योग्य वोटरों को जोड़ना था। इसके तहत 7.24 करोड़ मतदाताओं से फॉर्म लिए गए। पहला चरण 25 जुलाई तक पूरा हुआ, जिसमें 99.8% कवरेज हासिल की गई। आंकड़ों के मुताबिक, 22 लाख मतदाता मृत पाए गए, 36 लाख घर पर नहीं मिले और 7 लाख लोग नई जगह स्थायी निवासी बन चुके थे।

    सुप्रीम कोर्ट का आधार पर फैसला

    SIR में शुरुआत में 11 दस्तावेज मान्य थे, लेकिन 8 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने आधार को 12वां दस्तावेज मानने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि आधार पहचान का प्रमाण है, न कि नागरिकता का। इस फैसले से वोटरों की पहचान प्रक्रिया आसान हुई।

    विपक्ष का विरोध

    विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि यह लोगों को वोटिंग के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। विपक्ष का कहना है कि 2003 से अब तक बिहार में 5 चुनाव हो चुके हैं, तो क्या वे सभी गलत थे? SIR की घोषणा जून में क्यों हुई और इसे चुनाव के बाद क्यों नहीं किया गया? जल्दबाजी का कारण क्या है?

    देशभर में SIR की योजना

    चुनाव आयोग ने 18 सितंबर को बताया कि बिहार की तर्ज पर देशभर में SIR होगा। हालांकि, ज्यादातर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनके नाम 2002-2004 की SIR लिस्ट में हैं। पुराने वोटरों को जन्मतिथि या जन्मस्थान साबित करने के लिए नए दस्तावेज नहीं देने होंगे। नए वोटरों को डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा, जिसमें जन्म विवरण देना होगा। 1987 के बाद जन्मे लोगों को माता-पिता के दस्तावेज दिखाने होंगे।

    Also Read : नवरात्रि 2025 : अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा… जानें महत्व और पूजन विधि

    1.4 million new voters may be added 1.4 million new voters may be added to Bihar voter list 14 लाख नए वोटर जुड़ सकते हैं 73 million voters included in Bihar voter list so far Bihar Voter List: SIR final list to be released today SIR (Special Intensive Revision) SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) SIR final list to be released today Voter List आज जारी होगी SIR की फाइनल लिस्ट बिहार के वोटर लिस्ट में 14 लाख नए वोटर जुड़ सकते हैं बिहार के वोटर लिस्ट में अब तक 7.3 करोड़ मतदाता शामिल बिहार वोटर लिस्ट : SIR की फाइनल लिस्ट आज होगी जारी वोटर लिस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की 4 निजी यूनिवर्सिटीज को यूजीसी का नोटिस, पारदर्शिता न बरतने पर होगी कार्रवाई
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं पवन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में हो सकते हैं शामिल

    Related Posts

    बिहार

    चिराग पासवान का विपक्ष पर वार, बोले- तेजस्वी की सोच ने बिहार को पीछे धकेला

    September 30, 2025
    बिहार

    बिहार के इन नदियों पर बनेंगे तीन नए बराज… जानें

    September 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया, संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू

    September 30, 2025
    Latest Posts

    चिराग पासवान का विपक्ष पर वार, बोले- तेजस्वी की सोच ने बिहार को पीछे धकेला

    September 30, 2025

    हाजत में युवक की संदिग्ध मौ’त, दरिंदगी का था आरोपी

    September 30, 2025

    बिहार के इन नदियों पर बनेंगे तीन नए बराज… जानें

    September 30, 2025

    करूर भगदड़ में बड़ा एक्शन, TVK पदाधिकारी और यूट्यूबर गिरफ्तार

    September 30, 2025

    भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

    September 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.