Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 1:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मंदिर पहुंचते ही खुल गई फर्जी IPS अधिकारी की पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    बिहार

    मंदिर पहुंचते ही खुल गई फर्जी IPS अधिकारी की पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने अजय चौधरी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को 2024 बैच का IPS अधिकारी बताकर शहर में पुलिसकर्मियों के बीच घूम रहा था। आरोपी के पास से फर्जी पहचान पत्र, नकली नियुक्ति पत्र और पुलिस वर्दी में खिंचवाई तस्वीरें बरामद हुई हैं।

    एसपी से मांग ली सुरक्षा

    जानकारी के मुताबिक, अजय चौधरी रविवार को औरंगाबाद पहुंचा और सोमवार को पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर खुद को प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी बताकर सुरक्षा बल की मांग की। नगर थाना से सुरक्षा बल भेजा गया और अजय चौधरी आत्मविश्वास के साथ देव सूर्य मंदिर गया।

    मंदिर में हुआ पर्दाफाश

    मंदिर में अधिकारियों से बात करते समय उसकी बातें और व्यवहार संदिग्ध लगे। जब उससे पहचान पत्र और दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह असमर्थ रहा। पुलिस ने तुरंत पूछताछ की और अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    पहले भी करता रहा ठगी

    पुलिस पूछताछ में पता चला कि अजय पहले भी फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगता रहा है। वह कभी एयरफोर्स ऑफिसर, कभी आर्मी कैप्टन और अब आईपीएस बनकर लोगों को धोखा देता था। उसने महिला पुलिस अधिकारी सोनी कुमारी से शादी का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिए।

    फर्जी दस्तावेज और मोबाइल बरामद

    अजय के पास से पुलिस ने फर्जी आईडी, नियुक्ति पत्र और पुलिस वर्दी में तस्वीरें बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की प्रोफेशनल अंदाज के कारण शुरू में किसी को शक नहीं हुआ।

    एफआईआर दर्ज

    नगर थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, सरकारी पद का दुरुपयोग और ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य शिकारों की जांच कर रही है।

    Also Read : शराब घोटाला : ACB आज फिर मनोज कुमार से करेगी पूछताछ

     

     

    अजय चौधरी औरंगाबाद गिरफ्तार जालसाजी ठगी देव सूर्य मंदिर पुलिस फर्जी आईपीएस बिहार सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाला : ACB आज फिर मनोज कुमार से करेगी पूछताछ
    Next Article बिहार विस चुनाव 2025 : NDA आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज… जानें क्यों

    October 30, 2025
    बिहार

    PM मोदी ने राहुल व तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले- दोनों ने मिलकर झूठे वादों की दुकान खोल रखी है

    October 30, 2025
    बिहार

    बिहार विस चुनाव 2025 : NDA आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र

    October 30, 2025
    Latest Posts

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘Spirit’ में प्रभास से भिड़ेंगे ये कोरियन स्टार

    October 30, 2025

    राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज… जानें क्यों

    October 30, 2025

    भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया पहुंची मेलबर्न

    October 30, 2025

    PM मोदी ने राहुल व तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले- दोनों ने मिलकर झूठे वादों की दुकान खोल रखी है

    October 30, 2025

    हाईकोर्ट में आज नहीं हुई JSSC-CGL पेपर लीक मामले की सुनवाई, अगली तारीख कब… जानें

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.