Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 4:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भगवान शिव के पांचवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट 06 मई को खुलेंगे
    देश

    भगवान शिव के पांचवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट 06 मई को खुलेंगे

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून/रुद्रप्रयाग : हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं पर उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद में विराजमान भगवान शिव के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस बार ग्रीष्मकालीन दर्शनों के लिये आगामी 06 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे।

    मंगलवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर, बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में 12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

    ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज के तहत घोषित की गई। हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई।

    अब 02 मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदार धाम के लिए रवाना होगी। 02 मई सायं को डोली गुप्तकाशी, 03 मई को फाटा, 04 मई को गौरीकुंड में रात्रि विश्राम के बाद 05 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 06 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यह तिथियां केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, धर्माधिकारी ओमकारेश्वर शुक्ला, पुजारी व वेदपाठीगणों द्वारा पंचांग गणना के बाद निश्चित की गई।

    इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, भास्कर डिमरी, मंदिर समिति के अधिकारी गण गिरीश चंद्र देवली राजकुमार नौटियाल, आरसी तिवारी, राकेश सेमवाल, डा हरीश गौड़, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत आदि मौजूद थे।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के सैक्रामेंटो चर्च में हुई गोलीबारी में पांच की माैत
    Next Article संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा, रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत का स्वागत है

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    SC का SIR पर बड़ा फैसला- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट के 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में शामिल करे आधार कार्ड

    August 22, 2025
    दिल्ली की खबरें

    CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, नारेबाजी करने वाला शख्स हिरासत में

    August 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    शिक्षक और स्टॉकमैन निकले लश्कर-ए-तैयबा के मददगार, उपराज्यपाल ने किया बर्खास्त

    August 22, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर से अजमेर तक स्पेशल ट्रेन, एर्नाकुलम एक्सप्रेस होगी पुराने समय पर बहाल…

    August 22, 2025

    खेल में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर… जानें कैसे

    August 22, 2025

    हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाले 100 से ज्यादा वाहन जब्त

    August 22, 2025

    ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 : भारत में होने वाले मैचों के वेन्यू में बदलाव, अब कहां… जानें

    August 22, 2025

    NCST की नौ सदस्यीय टीम करेगी सूर्या हांसदा एनका’उंटर की जांच, 24 अगस्त को पहुंचेगी डकैता

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.